Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»एमपी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए मतदान आज
    News

    एमपी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए मतदान आज

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 17, 20233 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार यानि 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी दूसरे फेज के तहत 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दोनों ही राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुल 2533 उम्मीदवार अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ के दूसरे फेज की वोटिंग में कुल 958 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। छत्तीसगढ़ में 19 जिलों की 70 सीटों पर मतदान होगा। इनमें से 9 सीट एससी और 17 एसटी के लिए आरक्षित हैं। दूसरे फेज की वोटिंग में कुल 958 प्रत्याशी मैदान में हैं। 70 सीटों पर कुल वोटरों की संख्या 1.63 करोड़ है, जिसमें 81.42 लाख पुरुष वोटर और 81.72 लाख महिला वोटर हैं, जबकि 684 थर्ड जेंडर के वोटर हैं।

    सीएम समेत 10 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

    छत्तीसगढ़ चुनाव के दूसरे फेज में सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की सीट पर मतदान होंगे। सीएम समेत 10 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह की सीट पर भी वोटिंग होगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और दो सांसदों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। दूसरे चरण में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में वोटिंग कराई जाएगी। सीएम भूपेश बघेल दुर्ग के पाटन से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सरगुजा संभाग के अंबिकापुर से मैदान में है।

    मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मैदान में

    मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2533 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां सत्ता के लिए मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। मतदान के लिए 2,049 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश की बुधनी सीट पर बीजेपी ने मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ कांग्रेस से विक्रम मस्तल खड़े हैं।

    संजय शुक्ला के सामने बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय

    इंदौर-1 विधानसभा सीट भी सबसे चर्चित सीट में से एक है। यहां कांग्रेस के संजय शुक्ला के सामने बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय मैदान में हैं। संजय शुक्ला ने 2018 का चुनाव जीता था लेकिन इससे पहले इस सीट पर भगवा पार्टी का दबदबा थाष इसलिए यहां रोमांचक मुकाबला होगा।

    पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का सीधा मुकाबला विवेक बंटी साहू से

    छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र इसलिए खास है, क्योंकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का सीधा मुकाबला बीजेपी के विवेक बंटी साहू से है। 2019 के उपचुनाव में कमलनाथ ने विधानसभा सीट जीती थी, पर इस बार अलग-अलग कई फैक्टर की वजह से साहू कमल नाथ को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

    Previous ArticleLegends League Cricket 2023 : आज रांची में इरफान पठान | युसूफ पठान | तिलकरत्ने दिलशान | गौतम गंभीर
    Next Article बड़ी खबर: मांडर के मुड़मा में मंदिर की मूर्ति को खंडित मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-75 जाम किया

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.