Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रांची रेलवे स्टेशन में बहुत जल्द मिलेगा 20 रुपए में भरपेट भोजन | जानें झारखंड के किन-किन स्टेशन में मिलेगा सस्ता भोजन
    News

    रांची रेलवे स्टेशन में बहुत जल्द मिलेगा 20 रुपए में भरपेट भोजन | जानें झारखंड के किन-किन स्टेशन में मिलेगा सस्ता भोजन

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 23, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। देश में रोजाना हजारों ट्रेन चलती है। सबसे ज्यादा लोग जनरल डिब्बे में ही सफर करते हैं। ऐसे में जनरल क्लास डिब्बों में खाने की सुविधा ना होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती थी। अब भारतीय रेल ने जनरल कोच के यात्रियों के लिए किफायती दामों पर भोजन और शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था शुरू कर दी है। भारतीय रेल की ये सुविधा देश भर के 50 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर शुरू हो चुकी है और जल्द ही अन्य चिन्हित स्टेशनों पर भी शुरू की जाएगी, जिसमें जनरल कोच के यात्री कोच के बाहर लगे स्टॉल पर महज 20 रुपए में भरपेट भोजन कर सकेंगे। इस सुविधा के अंतर्गत यात्रियों को भोजन करने के लिए 2 ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें पहले मील की कीमत महज 20 रुपए की होगी जिसमें 7 पूडी, आलू की सब्जी व आचार मिलेगा। वहीं, दूसरे मील की कीमत 50 रुपए होगी, जिसमे विभिन्न ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें राजमा व छोले चावल या खिचड़ी या कुलचे या छोले-भटूरे या पाव भाजी या मसाला डोसा उपलब्ध होगा। यात्रियों को प्रदान किया जाने वाला ये भोजन स्वच्छ और शुद्ध होगा। रांची रेलवे स्टेशन में अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार सप्ताह भर के अंदर यहां भी यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। ऐसा होने से यात्रियों को कम पैसे में भी भरपेट भोजन आसानी से मिल सकेगा।

    रेलवे 20 रुपए में क्या- क्या खाने देगी

    बता दें कि इसके लिए प्लेटफार्म पर व्यवस्था की जाएगी। खाने का स्टॉल प्लेटफॉर्म पर ऐसी जगह पर लगाया जाएगा, जहां जनरल क्लास के डिब्बे रूकते हैं। 20 रुपये में यात्रियों को सात पूरी, आलू की सूखी सब्जी और अचार दिया जा रहा है। इस सुविधा को एक्सटेंडेड सर्विस काउंटर नाम दिया गया है और इसे सभी जोनल रेलवे को व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    50 रुपये में स्‍नैक्‍स मील

    यहां पूरी, आलू की सूखी सब्जी के साथ ही राजमा चावल भी रखा जाएगा। इसे स्‍नैक्‍स मील नाम दिया गया है। इस स्‍नैक्‍स मील में छोलू भटुरे जैसी चीजें भी होगी। यह सब कुछ आपको केवल 50 रुपये में मिलेगा। 

    इन जगहों पर यह सुविधा मिलेगी

    रांची, पूर्वी जोन में बालासोर, आसनसोल, जसीडीह, दुर्गापुर, मधुपुर, सियालदह, कटिहार, खड़गपुर, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, हिजली, न्यू तिनसुकिया, रक्सौल, समस्तीपुर, धनबाद, कामाख्या, बक्सर, बेतिया, मोकामा, नरकटियागंज, बख्तियारपुर, कियूल, झारसुगुड़ा और टाटानगर में यह सुविधा मिलेगी। बाकी राज्य भी जल्द यह सुविधा शुरु कर देगें।

    अगर आपको यह स्टोरी/खबर अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी/खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें NEWS BOX BHARAT के साथ।

    all india railway Drm ranchi ranchi railway station sersa
    Previous Articleबांग्लादेश: बस तालाब में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत
    Next Article सिर्फ महात्मा गांधी और तिरुवल्लुवर की फोटो ही अदालतों में लगाई जाएं: मद्रास हाई कोर्ट

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    लखनऊ ड्रम मर्डर केस: कोर्ट ले जाते समय आरोपी बेटे का बयान—“गलती से हो गया”

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.