

रांची। कुख्यात पांडेय गिरोह के 2 अपराधियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं, दो अन्य लोग जख्मी हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। यह घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव की है। दोनों अपराधियों की पहचान पांडेय गिरोह से दीपक साव, भारत पांडेय के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दीपक साव और भरत पांडेय चैनपुर के गरदा में रुके हुए थे। रविवार की देर रात अपराधी पहुंचे और घर का दरवाजा खोलकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दीपक और भरत की मौके पर मौत हो गई। एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों रामगढ़ के पांडेय गिरोह से जुड़े हैं। दोनों अपराधी पांडेय की ओर से अलग हुए थे और गिरोह पर हमला भी किया था। दोनों पुलिस की मोस्ट वांटेड की सूची में भी शामिल था। भरत पांडेय 22 दिसंबर को जेल से बाहर निकला था। दीपक के बच्चे का जन्मदिन था, जन्मदिन मनाने के लिए सभी पलामू के चैनपुर में जमा हुए थे। पुलिस के अनुसार दीपक और भरत पर रामगढ़ हजारीबाग रांची के इलाके में कई गंभीर अपराध के एफआईआर दर्ज है।