Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»कल पीएम रात 9 बजे पहुंचेंगे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट | राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे स्वागत
    News

    कल पीएम रात 9 बजे पहुंचेंगे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट | राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे स्वागत

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 13, 20233 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 14 नवंबर की रात रांची पहुंचेंगे। पीएम रात 9 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से सड़क मार्ग से राजभवन के लिए रवाना हो जाएंगे। रात्रि विश्राम राजभवन में ही पीएम करेंगे। प्रधानमंत्री का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री का काफिला बिरसा चौक होते हुए राजभवन पहुंचेगा। प्रधानमंत्री के दौरे में हुए अचानक बदलाव को लेकर आपात बैठक बुलाई गयी थी। इस बैठक में सुरक्षा और कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।

    चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

    एयरपोर्ट से राजभवन के बीच चप्पे-चप्पे पर पुलिस और विशेष फोर्स को तैयार किया जाएगा। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट से राजभवन के बीच सभी चौक-चौराहों और कनेक्टिंग सड़कों पर बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया है। पीएम राजभवन जाते वक्त वह गाड़ी के भीतर से ही लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे।

    15 को सुबह 10 बजे खूंटी के लिए उड़ान भरेंगे

    15 नवंबर को सुबह 10 बजे पीएम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। एयरपोर्ट पहुंचते ही हेलीकॉप्टर से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी स्थित उलीहातू के लिए रवाना होंगे। 1 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। पीएम के झारखंड दौरे से भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। उनके स्वागत के लिए पार्टी स्तर पर विशेष तैयारी की जा रही है। शहर के सभी चौक चौराहों पर उनके होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। एनएसजी की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को अपने हाथों में ले लिया है।

    रांची आईआईटी के नवनिर्मित भवन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को रांची स्थित बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलीहातू से प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उनके द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की तीन प्रोजेक्ट का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन किया जाना है। जिसमें धनबाद का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईटी आईएसएम और रांची आईआईटी के नवनिर्मित भवन का ऑनलाइन उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे. इसके साथ ही रांची के कांके स्थित सांगा में बन रहे भारतीय सूचना प्रद्योगिकी संस्थान के लिए बन रहे भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 6 IAS और 5 IPS लगाए गए

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची-खूंटी दौरे पर सुरक्षा को लेकर झारखंड सरकार की तरफ से कार्यक्रम स्थलों पर 6 आईएएस और 5 आईपीएस प्रतिनियुक्त किए गए हैं। ऐसे पीएम सुरक्षा की जिम्मा एसपीजी ने संभाल लिया है। प्रधानमंत्री का बिरसा मुंडा मेमोरियल रांची, उलीहातु खूंटी और बिरसा कॉलेज मैदान खूंटी में कार्यक्रम है। कार्यक्रमों के संचालन, प्रोटोकॉल और सुरक्षा निर्धारित मापदंड के अनुसार सभी वरीय अफसर की प्रतिनियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लेकर सारी जिम्मा एसपीजी सुरक्षा संभालती है। रांची और खूंटी के सभी कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर एसपीजी से लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने मिलकर तैयारी की है। 11 नवंबर को एसपीजी की टीम में रांची एयरपोर्ट और खूंटी के दोनों कार्यक्रम स्थलों का जायजा भी लिया।


    Pm Narender Modi
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में 6 IAS और 5 IPS लगाए गए
    Next Article देखें ट्रैफिक पुलिस की सूचना: 14 नवंबर को पीएम का रांची आगमन | रात 8 बजे से रात 10.30 बजे तक एयरपोर्ट से गवर्नर हाउस तक सभी वाहनों की नो एंट्री 

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.