Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»झारखंड के इस जिले में एक ही रात में चार दुकानों के शटर तोड़कर टमाटर की चोरी
    Crime

    झारखंड के इस जिले में एक ही रात में चार दुकानों के शटर तोड़कर टमाटर की चोरी

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 6, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। अब दुकानों से सोना-चांदी के अलावा टमाटर भी चोरी होने लगे हैं व इसकी शिकायत थानें भी पहुंच रही। ऐसे ही टमाटर की हाई रेट लोगों को कमर तोड़कर रख दी है। देश के कई राज्यों में टमाटर चोरी की खबर लोगों की पहुंच है। अब टमाटर की चोरी झारखंड में भी होने लगी। गुमला जिले में अब चोरों ने टमाटर चोरी करने का नया प्लान बनाया। एक ही रात में लगभग 40 हजार के टमाटर लेकर उड़ गए। चोरों ने एक टमाटर व्यापारी को निशाना बनाया है। चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर 40 किलो टमाटर और करीब 10 हजार की नगदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने दुकानों से अन्य सामान भी चोरी किए। इस संबंध में व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दी है। चूंकि मामला टमाटर का है, इसलिए पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने सब्जी मार्केट के अंदर और बाहर लगे करीब दर्जन भर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लिया है।

    सदर थाना क्षेत्र में यह घटना घटी

    देर रात गुमला जिला में सदर थाना क्षेत्र के टंगरा सब्जी मार्केट का है। सब्जी विक्रेता को शनिवार की सुबह मामले की जानकारी हुई तो पुलिस में शिकायत दी। पुलिस के मुताबिक सब्जी मार्केट में उमेश्वरी नाम की महिला दुकान का कारोबार करती है। चोरों ने शुक्रवार की रात उसकी दुकान में घुसकर 10 किलो टमाटर के साथ बैटरी और तराजू बटखरा आदि चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने पास में ही राधा देवी की दुकान का शटर तोड़ा और यहां से भी 10 किलो टमाटर चुरा लिया। इसके बाद चोरों ने अन्य सब्जी विक्रेता पानपति की दुकान से 11 किलो टमाटर और एक हजार रुपए तथा मोहन महतो के दुकान सेट 10 किलो टमाटर और तीन हजार रुपए नगद चोरी कर लिया। मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि कुल 40 हजार रुपए का माल चोरी हुआ है।

    सीसीटीवी से टमाटर चोरों को पकड़ा जाएगा

    पहले ही टमाटर इतना महंगा हो गया है कि मार्केट में आपूर्ति करना दुकानदारों के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में एक ही रात में चार चार दुकानों का शटर तोड़ कर टमाटर चोरी करने से दुकानदारों में दहशत की स्थिति है। सब्जी विक्रेताओं में पुलिस से चोरों की धरपकड़ के लिए जल्द कार्रवाई का आग्रह किया है। गुमला सदर थाना के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पहचान करने की कोशिश हो रही है।


    gumla gumla sp tomatto
    Previous Articleझारखंड पुलिस की 128 लिपिकों का परीक्षा 25 अगस्त को हजारीबाग में
    Next Article सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल: बड़ाम- अमर भारती-दुबलिया व एकांबा जीते

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    March 5, 20263 Mins Read

    नामकुम थाना हाजत में हत्या के आरोपी की मौत | 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.