Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि खत्म होगी | ED कोर्ट में पूर्व सीएम को पेश करेगी
    News

    आज हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि खत्म होगी | ED कोर्ट में पूर्व सीएम को पेश करेगी

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 12, 2024Updated:February 12, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    लैंड स्कैम : झारखंड हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

    रांची। लैंड स्कैम मामले को लेकर ED के द्वारा झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से की जा रही पूछताछ का आज आखिरी दिन है। यानि कोर्ट से मिले अतिरिक्त 5 दिनों का रिमांड सोमवार को खत्म हो जाएगा। ED आज ही हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट आज तय करेगा कि क्या हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में जाएंगे या उनकी रिमांड अवधि बढ़ा दी जाएगी। हालांकि, माना जा रहा है कि ईडी हेमंत सोरेन को दोबारा रिमांड पर लेने की पूरी कोशिश करेगी, अब फैसला कोर्ट को लेना है। साथ ही झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई भी होनी है। हेमंत सोरेन के रिमांड के दौरान ईडी ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू, साहेबगंज के डीसी रामनिवास यादव, पेशे से आर्किटिक्ट विनोद सिंह, हेमंत सोरेन के पूर्व मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू व पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताम से पूछताछ कर चुकी है।

    31 को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था

    बता दें कि 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था, 1 फरवरी को कोर्ट में पेश करते हुए ईडी ने 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 2 फरवरी निर्धारित की थी। 2 फरवरी को कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 5 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया था। 3 फरवरी से ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू की थी। फिर 8 फरवरी से 5 दिनों का रिमांड शुरू हुआ, जो 12 को खत्म हो रहा है। बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 31 जनवरी को करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। हेमंत सोरेन पर 8.50 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। ईडी का आरोप है कि इस जमीन की खरीद-बिक्री के तहत मनी लॉन्ड्रिंग की गई है।

    कल भानु का रिमांड खत्म होगा

    बता दें कि ईडी के अधिकारीयों ने शुक्रवार को विशेष अदालत में पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु को कोर्ट में पेश किया था। लैंड स्कैम मामले को लेकर ईडी ने कोर्ट से 7 दिनों का रिमांड भानु को लेकर मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों का रिमांड दिया। ईडी अधिकारी मंगलवार को 4 दिनों के रिमांड पर बड़गाईं अंचल के पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे थे। भानु प्रताप व उसके निजी अमीन शषेंद्र महतो को आमने सामने बैठाकर ईडी ने पूछताछ की थी। नए तथ्यों के सामने आने के बाद ही उसी को आधार रखकर पूर्व मुख्यमंत्री से और 5 दिन पूछताछ के लिए समय एजेंसी के अधिकारियों ने विशेष अदालत से मांगा था, जिसे मंजूर किया गया था।

    ED hemant soren
    Previous Articleबड़ी खबर : JSSC मामले में विधानसभा के अवर सचिव सहित 3 गिरफ्तार
    Next Article मोरहाबादी मैदान में आज हजारों दीदियों का होगा जुटान

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.