Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ED ने आज कांग्रेस सांसद धीरज साहू को पूछताछ के लिए बुलाया | विनोद सिंह से भी होगी पूछताछ
    News

    ED ने आज कांग्रेस सांसद धीरज साहू को पूछताछ के लिए बुलाया | विनोद सिंह से भी होगी पूछताछ

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 10, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को ED ने 2 दिन पहले समन भेजकर शनिवार यानि 10 फरवरी को जोनल ऑफिल बुलाया है। दिन के 11 बजे धीरज साहू को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, पेश से आर्किटेक्ट विनोद सिंह से भी आज ईडी पूछताछ करेगी। विनोद सिंह से ईडी ने शुक्रवार को भी कई घंटे तक पूछताछ की थी। लैंड स्कैम के अलावा कई मामले को लेकर ईडी विनोद सिंह से पछताछ कर रही है। वहीं, शुक्रवार को ही हेमंत सोरेन के पूर्व मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से भी पूछताछ की थी। आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस वक्त ई़डी के रिमांड पर हैं। शुक्रवार को हेमंत सोरेन, विनोद सिंह, पिंटू के अलावा बड़गाईं अंचल के पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद से भी पूछताछ की गई।

    धीरज के ठिकानों से मिले थे करोड़ो के कैश

    बता दें कि पिछले साल 2023 दिसंबर में इनकम विभाग ने कांग्रेस सासंद धीरज साहू के झांरखंड, ओड़िशा के अलावा कई अन्य ठिकानों पर रेड की थी। आईटी ने रेड में 351 करोड़ रुपये कैश और बेहिसाब अकूत संपत्ति को जब्त कर लिया था। 10 दिनों तक चली इस छापेमारी में 40 नोट गिनने की मशीनो का इस्तेमाल हुआ था।

    हेमंत सोरेन से पूछताछ जारी

    लैंड स्कैम मामले को लेकर हेमंत सोरेन से ईडी कार्यालाय में पूछताछ जारी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 5 दिनों के ईडी रिमांड 12 फरवरी को खत्म होगा। इससे पहले गिरफ्तारी के बाद ईडी ने 5 दिनों का रिमांड हेमंत सोरेन को लेकर लिया था। बता दें कि 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था, 1 फरवरी को कोर्ट में पेश करते हुए ईडी ने 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 2 फरवरी निर्धारित की थी। 2 फरवरी को कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 5 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया था। 3 फरवरी से ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू की थी। फिर 8 फरवरी से 5 दिनों का रिमांड शुरू हुआ, जो 12 को खत्म हो रहा है। बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 31 जनवरी को करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। हेमंत सोरेन पर 8.50 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। ईडी का आरोप है कि इस जमीन की खरीद-बिक्री के तहत मनी लॉन्ड्रिंग की गई है।

    भानु को लेकर कोर्ट ने 4 दिन का रिमांड दिया

    बता दें कि ईडी के अधिकारीयों ने शुक्रवार को विशेष अदालत में पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु को कोर्ट में पेश किया था। लैंड स्कैम मामले को लेकर ईडी ने कोर्ट से 7 दिनों का रिमांड भानु को लेकर मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों का रिमांड दिया। ईडी अधिकारी मंगलवार को 4 दिनों के रिमांड पर बड़गाईं अंचल के पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे थे। भानु प्रताप व उसके निजी अमीन शषेंद्र महतो को आमने सामने बैठाकर ईडी ने पूछताछ की थी। नए तथ्यों के सामने आने के बाद ही उसी को आधार रखकर पूर्व मुख्यमंत्री से और 5 दिन पूछताछ के लिए समय एजेंसी के अधिकारियों ने विशेष अदालत से मांगा था, जिसे मंजूर किया गया था।

    Dhiraj Parsad Sahu ED
    Previous ArticleED कार्यालय से निकले आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह
    Next Article ED ऑफिस 11 बजे पहुंचे राज्यसभा सांसद धीरज साहू और DC रामनिवास

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.