Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज सीएम हेमंत सोरेन शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र । ‘जे गुरुजी ऐप’ भी लांच करेंगे
    News

    आज सीएम हेमंत सोरेन शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र । ‘जे गुरुजी ऐप’ भी लांच करेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 16, 2023Updated:October 16, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 जिलों के 827 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। दिन के एक बजे राज्य के 24 जिलों में नवनियुक्त हाईस्कूल शिक्षकों को ये ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम में रखा गया है। नियुक्ति पत्र देने के साथ-साथ स्कूली बच्चों को ऑनलाइन एजुकेशन प्रोवाइड कराने को लेकर ‘जे गुरुजी ऐप’ भी लांच किया जाएगा। साल 2016 में जेएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में ये अभ्यर्थी सफल हुए। समारोह में मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ-साथ सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और रांची विधायक सीपी सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। इन 827 सफल अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नियुक्त किया जा रहा है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद इन्हें राज्य के अलग-अलग जिलों में पदस्थापित किया जाएगा।

    सरकारी स्कूल के बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे

    डिजिटल शिक्षा पर आधारित एप जे गुरुजी (झारखंड के गुरुजी) को भी लॉन्च किया जाएगा। इस एप के जरिए सरकारी स्कूल के बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। एप में लेसन वाइज सवाल हैं, जिसे विद्यार्थी ऑनलाइन हल कर सकेंगे। जवाब गलत होने पर उन्हें सही जवाब भी बताया जाएगा। इस एप में क्लास वन से बारहवी तक के किताब उपलब्ध हैं।

    Previous Articleभारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एमएस गिल का निधन | सोमवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 को

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.