Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं है: दीपिका पांडे
    News

    भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं है: दीपिका पांडे

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 23, 2023Updated:July 23, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    विदेशों का दौरा करने के लिए पीएम के पास समय है, लेकिन मणिपुर के लिए नहीं

    रांची। मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं अमानवीय घटना को लेकर रविवार को झारखंड कांग्रेस भवन में प्रेस को संबोधित करते विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि देश में हर महिला का सम्मान बराबर होना चाहिए। लेकिन मणिपुर में जो महिलाओं के साथ हो रहा है, उसे पूरी दुनिया देख रही है। वो भी उस महिला के साथ अत्याचार किया गया, जिसके पति ने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा की। जिसने श्रीलंका में जाकर भारत का मान सम्मान बढ़ाया। सबसे दुख की बात तो ये है कि जिस महिला के साथ ये घिनौना काम किया गया, उसके पति मीडिया में आकर कह रहे कि मैन कारगिल तो बचा लिया लेकिन अपनी पत्नी , बच्चों व गांव को नहीं बचा पाया। दीपिका ने कहा कि देश में आज ऐसी सरकार बैठी है, जो सिर्फ अपने लिए राजनीति करना जानती है। उसे देश की जनता की कोई फिक्र नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री विदेशों का भ्रमण करना खूब जानते हैं, वहां बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन मणिपुर के घटना के लिए उनके पास 2 शब्द नहीं है। मणिपुर जाने के लिए उनके पास वक्त नहीं है। देश के प्रधानमंत्री को राहुल गांधी से सीखना चाहिए। राहुल गांधी ने मणिपुर जाकर हर समुदाय के लोगों के साथ मिलकर उनका दर्द बांटा। लेकिन हमारे पीएम के पास मणिपुर जाने का समय ही नहीं है। मणिपुर में अमानवीय घटना घट गई। इसपर पीएम का मुंह तो खुला लेकिन वो भी राजस्थान और छतीसगढ़ पर भाषण देकर अपना राजनीति रोटी सेक लिए। मोदी जी मीडिया के सामने कम से कम मणिपुर में शांति के लिए अपील ही कर लेते।

    मोदी की एजेंसियां कहां है

    दीपिका पांडे ने कहा कि प्रश्न यह उठता है कि मणिपुर जल रहा है, पीएम की गुप्त एजेंसियां कहां है। विपक्ष के विधायकों को डराने के लिए भाजपा में सम्मिलित कराने के लिए जो तत्परता दिखाती है, वो तत्परता मणिपुर में कहां चली गई। जबकि महिला आयोग, मणिपुर की राज्यपाल तक चिंता व्यक्त कर चुकी हैं। लेकिन मणिपुर की हिंसा नहीं रूकी। दुख इस बात का भी है मणिपुर में शांति स्थापित करने की बजाय मणिपुर के मुख्यमंत्री यह कहते है कि ऐसी घटना सैकडों की संख्या में होती है। यह बयान नैतिक पतन की पराकष्ठा है। यह बात बिल्कुल साफ हो गई कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं है। यूपीए सरकार में थोड़ी से पेट्रोल और गैस की कीमत बढ़ने पर गैस का सिलेडंर माथे पर रखकर सड़कों पर आंदोलन करने वाली महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी खामोश क्यों हैं। क्या उन्हें भी बोलने का आदेश नहीं, जो स्वंय एक महिला हैं। अगर आप महिला होकर भी एक महिला पर इस तरह की घटना की निंदा नहीं कर सकते तो लांनत है आपको। आपको अविलंब इस्तीफा देना चाहिए।


    alamgir alam Congress dipika pandey singh Rahul gandhi rajesh thakur
    Previous Articleमार्शल आर्ट्स के 110 खिलाड़ियों को मिला सम्मान
    Next Article एमर्जिंग एशिया कप 2023 का खिताब पाकिस्तान ने जीता | भारत 128 रन से हारा मुकाबला

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.