Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»वीर सावरकर अपमान मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत | अदालत द्वारा जारी किए गए समन पर रोक लगा दी
    Latest

    वीर सावरकर अपमान मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत | अदालत द्वारा जारी किए गए समन पर रोक लगा दी

    News Box BharatBy News Box BharatApril 25, 20253 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई

    रांची। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कड़ी आपत्ति जताई, क्योंकि उन्होंने कहा था कि विनायक दामोदर सावरकर अंग्रेजों के सहयोगी थे और उन्हें अंग्रेजों से पेंशन मिलती थी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और मनमोहन की पीठ ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के खिलाफ गांधी के बयान गैरजिम्मेदाराना थे और अगर वह इसी तरह के बयान देते हैं तो कोर्ट स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा। फिर भी, पीठ ने विवादास्पद बयानों के लिए उनके खिलाफ शुरू किए गए आपराधिक मामले में उनकी टिप्पणियों के लिए मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा उन्हें जारी किए गए समन पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि आपने महाराष्ट्र में ऐसा बयान दिया। वहां लोग उनकी पूजा करते हैं,त आपकी दादी ने भी सावरकर की प्रशंसा करते हुए चिट्ठी लिखी थी। महात्मा गांधी भी अंग्रेज अधिकारियों को पत्र भेजते थे तो लिखते थे- योर फेथफुल सर्वेंट। तो क्या उसके चलते आप महात्मा गांधी को भी अंग्रेजों का नौकर कहेंगे, स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करना गलत है।

    इरादा किसी को उकसाने का नहीं था

    राहुल गांधी के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उनके मुवक्किल का इरादा किसी को उकसाने का नहीं था। कोर्ट ने इस पर कहा कि अगर वह किसी को उकसाना नहीं चाहते थे तो क्यों उन्होंने ऐसे बयान दिए। कोर्ट ने राहुल गांधी को सख्त लहजे में सलाह दी है कि किसी को भी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में गलत बयानबाजी करने का हक नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वह एक राजनेता हैं, तो वह क्यों ऐसे बयान देते हैं, ऐसा मत करें।

    लखनऊ कोर्ट से जारी समन पर रोक

    सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ कोर्ट से जारी समन पर रोक लगाते हुए कहा, ‘हम साफ कर रहे हैं कि दोबारा ऐसे बयान आए तो हम स्वत: संज्ञान लेंगे। किसी को भी स्वतंत्रता सेनानियों पर बयानबाजी करने का अधिकार नहीं है। एडवोकेट नृपेंद्र पांडेय ने शिकायत दर्ज की थी और आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जानबूझकर वीर सावरकर का अपमान करने के मकसद ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी वीर सावरकर का अपमान करने की सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी।

     सावरकर को ‘अंग्रेजों के नौकर’ कहा था

    बता दें कि राहुल गांधी ने करीब ढाई साल पहले महाराष्ट्र के अकोला में वीर सावरकर को लेकर बयानबाजी की थी। उस समय वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर थे और यात्रा उस दौरान महाराष्ट्र से गुजर रही थी। 17 दिसंबर, 2022 को वह महाराष्ट्र के अकोला जिले में थे। यहां उन्होंने सावरकर को ‘अंग्रेजों के नौकर’ कहकर संबोधित किया था, जिन्हें ब्रिटिश सरकार से पेंशन मिलती थी।

    rahul gandhi congress Supreme Court of India Veer Savarkar
    Previous Articleबड़ा एक्शन : पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आसिफ के घर को उड़ाया गया | आदिल के घर पर चला बुलडोजर
    Next Article झारखंड एटीएस का बड़ा एक्शन : HUT के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश | 4 गिरफ्तार

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.