Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»राज्यसभा चुनाव में राज्य के प्रत्याशियों का निर्विरोध जीत सुनिश्चित कराए सत्ताधारी गठबंधन
    Latest

    राज्यसभा चुनाव में राज्य के प्रत्याशियों का निर्विरोध जीत सुनिश्चित कराए सत्ताधारी गठबंधन

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 10, 20242 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची ! भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में पार्टी के विधायक दल की बैठक संपन्न हुई. जिसमे नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, सचेतक जेपी पटेल, विधायक सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, अनंत ओझा, राज सिन्हा, नीरा यादव, केदार हाजरा, कोचे मुंडा, नारायण दास, अमित मंडल, समरी लाल सहित राज्यसभा के घोषित प्रत्याशी व प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा उपस्थित थे. बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा ने एक समर्पित कार्यकर्ता डॉ प्रदीप को आगामी राज्यसभा चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी बनाया है. चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि राज्य में खाली हुए दो राज्यसभा सीटों में एक भाजपा के खाते में है तथा दूसरा राज्य के सत्ताधारी गठबंधन के खाते में.

    कल करेंगे नामांकन दाखिल

    संख्या बल के आधार पर दोनो पक्षों के पास एक एक उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने का संख्याबल है. भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. सोमवार को 11.30 बजे पूर्वाह्न नामांकन भी दाखिल करेंगे. ऐसे में आदर्श स्थिति होगी कि सत्ता पक्ष भी अपना एक उम्मीदवार घोषित कर दोनो सीटों पर निर्विरोध जीत सुनिश्चित कराए. उन्होंने कहा कि झारखंड धनपशुओं के कारण राज्यसभा चुनाव में बदनाम होता रहा है. ऐसे में सत्ताधारी गठबंधन को झारखंड को कलंकित होने से बचाना चाहिए.

    Previous Articleसुबह-सुबह हटिया के तुपुदाना में एक्सीडेंट | 2 की मौत
    Next Article सऊदी अरब में रमज़ान का चांद नजर आया ! पहला रोज़ा कल से

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.