Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»‘इंडिया’ बनाम ‘एनडीए’ का शुरुआती दंगल डुमरी विधानसभा उपचुनाव में होगा
    News

    ‘इंडिया’ बनाम ‘एनडीए’ का शुरुआती दंगल डुमरी विधानसभा उपचुनाव में होगा

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 20, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    हेमंत सोरेन एक हफ्ते के भीतर दो बार डुमरी क्षेत्र में कार्यक्रम कर चुके हैं

    लोकसभा-राज्य विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासी माहौल बनना शुरू हो गया

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष व सीएम हेमंत सोरेन ने पहले ही डुमरी विधानसभा उपचुनाव का बिगूल फूंक दिया। लेकिन यह चुनाव झारखंड में ‘इंडिया’ बनाम ‘एनडीए’ का पहला दंगल उपचुनाव में खेला जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि चुनाव आयोग इसी महीने तारीख का ऐलान कर देगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्रिमंडल में शामिल कर पहला दांव चल दिया है। बेबी देवी को मंत्री बनाने के साथ ही तय हो गया है कि राज्य के सत्ताधारी गठबंधन की उम्मीदवार वही होंगी। उनका सीधा मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी के साथ होगा। एनडीए के प्रत्याशी का चेहरा अभी सामने नहीं आया है। यह प्रत्याशी भाजपा या आजसू पार्टी में से किसी एक का होगा। बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे जगरनाथ महतो विधानसभा में डुमरी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। बीते 6 अप्रैल को उनका निधन हो जाने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव होना है। वहीं, 2024 के लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासी माहौल बनना शुरू हो गया है, तो झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ के सेनापति हेमंत सोरेन उसके पहले होनेवाले इस उपचुनाव की चुनौतियों को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाने के साथ उनकी उम्मीदवारी तय कर दी है। इसके बाद वह एक हफ्ते के भीतर दो बार डुमरी क्षेत्र में कार्यक्रम कर चुके हैं। सीएम के तौर पर क्षेत्र को चुनावी सौगात देने में भी वह पीछे नहीं हैं। जनसभा में जगरनाथ महतो के नाम पर डिग्री क़ॉलेज स्थापित करने का वादा कर चुके हैं। बुधवार को डुमरी में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच करोड़ों की परिसंपत्तियां बांटीं।

    आजसू व भाजपा में कौन उतारेगा प्रत्याशी

    मिली जानकारी के अनुसार एनडीए खेमा आजसू पार्टी के प्रत्याशी पर ही दांव लगाएगा, क्योंकि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में इस पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहा था। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही थी। उस चुनाव में भाजपा और आजसू के रास्ते अलग-अलग हो जाने के कारण एनडीए की छतरी में छेद हो गई थी। दिल्ली में पीएम मोदी की अगुवाई में 18 जुलाई को हुई मीटिंग में आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो भी शामिल हुए थे। इस बार राज्य में दोनों पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

    झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन संभालेंगे कमान

    झारखंड में “इंडिया” की कमान स्वाभाविक तौर पर झामुमो के कार्यकारी प्रमुख हेमंत सोरेन के हाथ में होगी, जबकि दूसरी तरफ यहां एनडीए के सेनापति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी होंगे। डुमरी की लड़ाई में इन दोनों खेमों के सेनापतियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी। झामुमो के जगरनाथ महतो ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार चुनावों में लगातार जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में जगरनाथ महतो को 71,128 वोट मिले थे, जबकि 36,840 वोटों के साथ आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी दूसरे स्थान पर थीं। भाजपा के प्रदीप साहू 36,013 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

    5 उपचुनाव में 4 पर सत्ताधारी गठबंधन ने बाजी मारी

    इस बार उपचुनाव में भाजपा और आजसू की एक होने पर झामुमो प्रत्याशी को तगड़ी टक्कर मिलेगी। झारखंड में वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद से अब तक पांच उपचुनाव हो चुके हैं। दुमका, मधुपुर, बेरमो, मांडर और रामगढ़ सीटों पर अलग-अलग वजहों से हुए उपचुनाव में झामुमो की अगुवाई वाले सत्ताधारी गठबंधन ने चार बार जीत दर्ज की। सिर्फ एक सीट रामगढ़ का परिणाम, सत्ताधारी गठबंधन के खिलाफ गया। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी को एनडीए (आजसू) प्रत्याशी के सामने शिकस्त खानी पड़ी।

    800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    बुधवार को गिरिडीह जिले के डुमरी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उनके दरवाजे तक पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुल 800 करोड़ रुपए की 188 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को कृषि परिसंपत्तियों का भी वितरण किया। सोरेन ने 68.21 करोड़ रु. की 28 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 725.59 करोड़ रु. की 160 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने घोषणा की कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए डुमरी में प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर एक स्कूल खोला जाएगा।




    ajsu babulal marandi Congress hemant soren jmm sudesh mahto
    Previous Articleरांची हिंसा मामले में डोरंडा व हिंदपीढ़ी से 8 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी
    Next Article अनुशासनहीनता और हंगामे को लेकर रिम्स प्रशासन ने कई स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.