Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»अनुशासनहीनता और हंगामे को लेकर रिम्स प्रशासन ने कई स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया
    Crime

    अनुशासनहीनता और हंगामे को लेकर रिम्स प्रशासन ने कई स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 20, 2023Updated:July 20, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    सभी स्टूडेंट्स को आज शाम तक हॉस्टल खाली करने को कहा गया

    रांची। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) के एडमिनिस्ट्रेशन ने स्टूडेंट्स के बीच मारपीट और हंगामे की वजह से कॉलेज को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे सभी स्टूडेंट्स को यानी गुरुवार शाम तक हॉस्टल खाली करने का भी आदेश दिया गया है। अनुशासनहीनता और हंगामे के आरोप में 29 स्टूडेंट्स को चिह्नित करते हुए उन्हें और उनके अभिभावकों को नोटिस जारी किया गया है। छात्रों के बीच मारपीट और हंगामे की यह घटना हॉस्टल एरिया में सात जुलाई को ही हुई थी। इसके बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। घटना संज्ञान में आने के बाद बीते कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने 29 छात्रों को नोटिस जारी किया था और उन्हें अपने अभिभावकों के साथ आने को कहा गया था।

    रात में हॉस्टल से निकलकर नशा करते हैं

    नोटिस के बाद रात में नशे में धुत्त मेडिकल छात्रों के एक समूह ने रिम्स के डायरेक्टर के बंगले में पहुंचकर सुरक्षा गार्ड के साथ धक्कामुक्की और गाली-गलौज की। उस वक्त डायरेक्टर राजीव गुप्ता बंगले में ही मौजूद थे। इस घटना के बाद बुधवार को डीन स्टूडेंट्स डॉ. शिव प्रिये की अध्यक्षता में सभी छात्रावासों के वार्डन की बैठक हुई, इसमें कॉलेज को बंद करने और हॉस्टल खाली कराने का निर्णय लिया गया। हॉस्टल में करीब 1500 छात्र-छात्राएं रहते हैं।

    नियमों के पालन का शपथपत्र देना होगा

    डीन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 2019 से 2022 के सभी स्टूडेंट्स गुरुवार शाम तक हॉस्टल खाली कर देंगे। कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने तय किया है कि सभी स्टूडेंट्स को अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित होकर अनुशासन के नियमों के पालन का शपथपत्र देना होगा। ऐसा न करने वाले स्टूडेंट्स को अगले एक वर्ष तक हॉस्टल में कमरा आवंटित नहीं किया जाएगा। उन्हें छह महीने तक एकेडमिक एक्टिविटिज में भी भाग लेने की इजाजत नहीं होगी।


    banna gupta hemant soren medical students rims director
    Previous Article‘इंडिया’ बनाम ‘एनडीए’ का शुरुआती दंगल डुमरी विधानसभा उपचुनाव में होगा
    Next Article झारखंड के लोहरदगा से ISIS का आतंकी गिरफ्तार

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.