Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Education»राज्यपाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका कांके व ओरमांझी का जायजा लिया | कहा- पढ़ाई के समय पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान दें
    Education

    राज्यपाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका कांके व ओरमांझी का जायजा लिया | कहा- पढ़ाई के समय पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान दें

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 31, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके में संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आप सभी लक्ष्य निर्धारित करें। समयबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या का अनुशासित भाव से पालन करें। इसके साथ-साथ कठिन मेहनत, एकाग्रता एवं उत्साह का होना भी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपनी दिनचर्या के अनुसार प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। पढ़ाई के समय पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान दें। यदि खेल रहें है तो सिर्फ खेल पर ध्यान दें। पढ़ाई के समय यदि कोई विषय समझ में नहीं आए तो अन्य विषय पर ध्यान केन्द्रित करें। जो विषय समझ में नहीं आया है उसे अपने शिक्षक के समक्ष रखे और अपनी दुविधा को दूर करें। दूसरे दिन अपनी कक्षा में पढ़ाई जाने वाली विषयों को पढ़ कर जायें, इससे आपको पढ़ने में लाभप्रद होगा और आप अपने शिक्षक से प्रश्न भी कर सकेंगे। उन्होंने छात्राओं से कहा कि असफलता की चिंता नहीं करते हुए समर्पण भाव से पढ़ाई करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कक्षा 10 में 95% प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए अंशु मुंडा को पुरस्कृत भी किया। 

    विद्यार्थियों एवं शिक्षिका से संवाद किया

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विभिन्न कक्षाओं, साइंस लैब, ICT लैब, MHM लैब, जिम रूम जाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षिका से संवाद किया। एक शिक्षिका के द्वारा छात्राओं की अधिक संख्या होने के कारण एक अतिरिक्त छात्रावास की आवश्यकता बताई गई। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि शिक्षिकाओं के लिए भी पर्याप्त आवसन की सुविधा आवश्यक है। राज्यपाल ने आश्वशन दिया कि इसके लिए शीघ्र निदेशित किया जाएगा। राज्यपाल ने किचन एवं डायनिंग हॉल का भी अवलोकन किया तथा छात्राओं को प्रदत्त भोजन सुविधा की जानकारी की प्राप्त की।

    लगाए गए प्रदर्शनी देखकर उनकी प्रतिभा की सराहना की

    राज्यपाल ने वहां की छात्राओं द्वारा मेडिसिनल प्लांट, उत्सर्जन तंत्र, जलचक्र, अमृत कृषि, मानव हृदय, ज्वालामुखी इत्यादि विषयों पर लगाए गए प्रदर्शनी देखकर उनकी प्रतिभा की सराहना की। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात राज्यपाल ने ने बाल संसद के सदस्यों से वार्ता की। संवाद के क्रम में अवगत कराया गया कि विद्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए इसके तहत छात्राओं में से ही कुछ को मंत्री बनाया गया है। जैसे स्वच्छता मंत्री सफाई का काम देखती है, चिकित्सा मंत्री बच्चों की समय पर चिकित्सा हेतु प्रयाप्त कदम उठाती है। शिक्षा मंत्री पुस्तकालय में पुस्तकों का लेन-देन एवं सूचना पट को अद्यतन रखने का कार्य करती है। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इससे टीम भावना विकसित होती है और दायित्व का भी एहसास होता है। हम स्नेह के साथ दूसरों के साथ रहना सीखते हैं इस प्रकार हम भावी जीवन में किसी भी परिवेश में रह सकते है।

    समय-समय पर आई कैंप लगाकर बच्चों के आंखों की जांच हो

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांके का भ्रमण करने के पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, ओरमांझी का भी भ्रमण किया। वहां उन्होंने सभी कक्षा 1 से कक्षा 12 तक जाकर सभी छात्राओं से संवाद किया तथा उन्हें कड़ी मेहनत व समर्पण के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं के रीडिंग स्किल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी बच्चों में नेत्रदोष की भी समस्या होती है और वे ठीक से देख नहीं पाते हैं, जिससे उन्हें पढ़ने में असुविधा होती है। अत: समय-समय पर आई कैंप लगाकर बच्चों के आँखों की जांच भी की जानी चाहिए। कक्षा 10 के छात्राओं से उन्होंने उनकी परीक्षा की तैयारी के संदर्भ में पृछा की। कक्षा 12 के छात्राओं से पूछा की आगे वे जीवन में क्या करना चाहते हैं।

           

    cp radhakrishnan governor jharkhand k ravi kumar school
    Previous Articleखबर का असर: दिवंगत सुभाष मुंडा का प्रतिमा होगा स्थापित
    Next Article मंगलवार से इंटर की परीक्षा | परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा-144 लगाया गया

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.