Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»राज्यपाल ने झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अधिकारियों से कहा । जनसेवा के लिए तत्पर रहें। लोगों को आप सबसे बहुत अपेक्षाएं रहती हैं
    News

    राज्यपाल ने झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अधिकारियों से कहा । जनसेवा के लिए तत्पर रहें। लोगों को आप सबसे बहुत अपेक्षाएं रहती हैं

    News Box BharatBy News Box BharatJune 15, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    राजभवन लेटेस्ट न्यूज

    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राजभवन में झारखण्ड लोक सेवा आयोग के प्रथम सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के परीक्ष्यमान पदाधिकारियों से संवाद किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आप लोग विभिन्न सेवाओं से आये हैं, आपको अपने रिजल्ट के लिए लम्बे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। मैं आपकी पीड़ा को समझ सकता हूं। हमें किसी भी कार्य को निश्चित समय सीमा में करने का प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुधवार को झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से भेंट के क्रम में न्यायालय में लंबित वादों का शीघ्र निबटारा करने पर भी चर्चा हुई है। उक्त अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, निदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान मुकेश कुमार, संयुक्त निदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान मीणा समेत श्रीकृष्ण लोक प्रशासन के अन्य पदाधिकारी व परीक्ष्यमान पदाधिकारीगण उपस्थित थे। राज्यपाल महोदय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आप सभी जनसेवा के लिए तत्पर रहें। लोगों को आप सबसे बहुत अपेक्षाएं रहती हैं। आपको क्षेत्र में जाकर वास्तविक व जमीनी हक़ीक़त से अवगत होना होगा। आपकी इस कार्यप्रणाली से लोगों को उनका यथोचित लाभ मिल सकेगा। राज्यपाल ने बताया कि वे अल्पावधि में सड़क मार्ग से 16 जिलों का दौरा कर चुके हैं। सड़क मार्ग से दौरा करने से जमीनी हक़ीक़त का पता चलता है। साथ ही वहाँ केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार कि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविकता के संदर्भ में भी ज्ञात होता है। वहाँ लोगो से संवाद के क्रम में उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के माध्यम से दूर करने की कार्रवाई की जा सकती है। विगत दिनों लातेहार, पलामू एवं गढ़वा जिला के भ्रमण के दौरान पीवीटीजी से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसके निराकरण के लिए पहल की गई। पलामू जिला में पानी की समस्या को दूर करने के लिए सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों के साथ वहाँ बैठक की गई एवं लंबित योजनाओं को पूर्ण करने की दिशा में पहल करने हेतु निदेश भी दिया गया। राज्यपाल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण घर बैठे नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कल होकर प्रशिक्षु अधिकारियों की नियुक्ति क्षेत्रीय कार्यालयों में होगी। आशा है कि नियुक्ति के पश्चात आप अपने क्षेत्रों एवं वहाँ की समस्याओं के संदर्भ में अच्छी तरह जानकर उसे दूर करने की दिशा में कार्य करेंगे। विगत 18 वर्षों की पीड़ा को भूल कर समाज की सेवा में अपना योगदान दें। उक्त अवसर पर परिक्ष्यमान अधिकारियों जयंत कुमार तिवारी, लक्ष्मण यादव, बालकिशोर नाथ शाहदेव, विजय लक्ष्मी सिंकु समेत अन्य परीक्ष्यमान पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण अवधि में प्राप्त अपने अनुभव प्रकट किए गए।

    News Box Bharat latest news

    featured
    Previous Articleनाबालिग पहलवान के यौन शोषण केस में बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी में रद्द करने की रिपोर्ट दायर
    Next Article सीनियर महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के पहले ही मैच में हारी झारखंड की टीम

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.