Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»प्रशासन ने नहीं दिया अंजुमन इस्लामिया रांची की होने वाली मुन्तजमा (जनरल बॉडी) बैठक का परमिशन
    News

    प्रशासन ने नहीं दिया अंजुमन इस्लामिया रांची की होने वाली मुन्तजमा (जनरल बॉडी) बैठक का परमिशन

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 28, 2023Updated:October 28, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    बैठक के दौरान हो सकती है विधि व्यवस्था की समस्या : प्रशासन

    रांची। 29 अक्टूबर 2023 यानि रविवार को रिसालदार मैदान डोरंडा में अंजुमन इस्लामिया रांची की होने वाली मुन्तजमा (जनरल बॉडी) की बैठक का परमिशन प्रशासन ने नहीं दिया। अनुमंडल कार्यालय, रांची ने इस संबंध में अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष मुख्तार अहमद को पत्र देकर बैठक नहीं करने का आदेश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची ने पत्र में कहा कि अंजुमन इस्लामिया रांची की बैठक रिसालदार बाबा मजार मैदान, डोरंडा में सुबह 10.30 बजे से रखी गई थी। इस बैठक में बहुत संख्या में लोगों की शामिल होने की सूचना है। उनके द्वारा विदित कराया गया है कि अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। वर्तमान में अपसी रंजिश काफी बढ़ जाने की सूचना है। बैठक के दौरान हंगामा, विवाद व मारपीट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिसमें विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही साथ उनके द्वारा विदित कराया गया है कि वर्तमान में रांची में एशियन महिला हॉकी का आयोजन हो रहा है। जिसके सफल संचालन में जिला प्रशासन लगी हुई है। ऐसे में थाना क्षेत्र में किसी भी विवादीत मीटिंग के आयोजन से विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उनके द्वारा विदित कराया गया है कि अंजुमन इस्लामिया रांची के मीटिंग की अनुमति देना वर्तमान समय में उचित प्र्तीत नहीं होता है। अत: थाना प्रभारी डोरंडा का ज्ञापांक संख्या 4654/2023 दिनांक 27 अक्टूबर के आलोक में तथा प्रशासनिक, विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से दिनांक 29 अक्टूबर को आपके उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमित नहीं दी जा सकती है।

    anjuman islamiya ranchi Sdo Ranchi
    Previous Articleझारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : चीन की पहली जीत | थाईलैंड फिर हारा | झोंग जियाकी का हैट्रिक
    Next Article झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : भारतीय टीम की एक और धमाकेदार जीत

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.