Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान | ईशान किशन रिजर्व विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल
    News

    एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान | ईशान किशन रिजर्व विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 21, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से

    रांची। एशिया कप 2023 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। दोनों पिछले काफी समय से चोट की वजह से बाहर थे। अब दोनों की वापसी हुई है। वहीं, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। यह दोनों भी चोटिल थे। तिलक वर्मा टीम में नया चेहरा होंगे। वहीं, ईशान किशन को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने तिलक को चुनकर चौंकाया है। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर टी-20 डेब्यू किया था। एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। चयनकर्ता ने 18 खिलाड़ियों की टीम का एलान किया है। 17 खिलाड़ियों की टीम है और संजू सैमसन बैकअप विकेटकीपर (18वें खिलाड़ी) होंगे। युजवेंद्र चहल को टीम से बाहर कर दिया गया है।

    बुमराह एक साल बाद बड़े मैच खेलेंगे

    श्रेयस ने पिछला वनडे 15 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। वहीं, राहुल ने पिछला वनडे 22 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। श्रेयस के कमर में चोट लगी थी, जबकि राहुल आईपीएल के दौरान जांघ को चोटिल कर बैठे थे। इन दोनों की वापसी से भारतीय मध्यक्रम में मजबूती आई है। आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के जरिये करीब एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले बुमराह ने पिछला वनडे 14 जुलाई 2022 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछला वनडे 20 अगस्त 2022 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।

    हार्दिक पांड्या बने उप कप्तान

    चयनकर्ताओं ने हार्दिक पर भरोसा जारी रखा और एशिया कप में वही टीम इंडिया की उपकप्तानी करते दिखेंगे। हालिया मैचों में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने वनडे में टीम की भी कप्तानी की है। वह टी-20 फॉर्मेट में भी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। विश्व कप के विपरीत एशिया कप के नियम 17 सदस्यीय टीम की अनुमति देते हैं। बांग्लादेश और पाकिस्तान ने 17 सदस्यीय टीम चुनी है। इस साल एशिया कप पाकिस्तान-श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा। पहला मैच 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा।

    भारतीय टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध। बैकअप: संजू सैमसन

    ajit agarkar asia cup cricket 2023 ayyer bcci hardik pandya ishan kishan kl rahul rohit sharma
    Previous Articleहेमंत सोरेन के चचेरे भाई की पत्नी ने पति पर लगाया मानसिक प्रताड़ना व मारपीट करने का आरोप | थाने में शिकायत दर्ज कराई
    Next Article झारखंड में 5 नए डीएसपी की हुई पोस्टिंग, अधिसूचना जारी

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.