Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही | डोरंडा में चलती कार पर गिरा पेड़ | कई वाहन क्षतिग्रस्त
    Latest

    रांची में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही | डोरंडा में चलती कार पर गिरा पेड़ | कई वाहन क्षतिग्रस्त

    News Box BharatBy News Box BharatApril 1, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार रात अचानक आए आंधी-तूफान ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। बारिश और तूफान से लोग सहम गए। भारी तूफान व बारिश के चलते कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ रास्ते में गिर गए। तेज हवा व बारिश के कारण कई गाड़ियां छतिग्रस्त हो गई। रात 9 बजे के बाद रांची का मौसम अचानक बिगड़ने लगा। तेज हवाएं चलने लगी, बारिश भी होने लगी। तेज हवा के कारण बिजली काट दी गई। रास्ते में चल रहे लोग इस तेज हवा व पानी से सहम गए। डोरंडा में चलती कार पर एक बड़ा पेड़ जैप-1 डोरंडा के पास गिर गया। गनीमत रही की कार के अंदर बैठे लोगों को कुछ नहीं हुआ। यानी कहा जा सकता है की जिस तरह से पेड़ कार के ऊपर गिरा इसे खुद भगवान ने ही बचा लिया। एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। कार के अंदर तीन लोग बैठे थे। डोरंडा की ओर यह कार जा रही थी। अचानक कार के ऊपर एक बड़ा पेड़ गिर गया। जैप क्यूआरटी बल के जवानों ने कार के अंदर फंसे लोगों को निकाला। पूरा रास्ता पेड़ गिर जाने के बाद जाम हो गया। डोरंडा थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ पहुंचकर रास्ता को क्लियर कराया। अवागमन ठीक होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

    ईद एक्सपो में भारी तबाही

    वहीं, डोरंडा रिसालदार बाबा ग्राउंड में लगे ईद एक्सपो में भी भारी तबाही हुई। तेज हवा ने लोगों को डराया तो दुकानदारों को भी भारी नुकसान हुआ। दुकानों में समानों का काफी नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण ईद एक्सपो में खरीदारी करने आए लोग इधर-उधर भागने लगे। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए। मंजर इतना डरवाना था की किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। उधर रांची में आंधी तूफान, बारिश के दौरान रेडिसन ब्लू होटल के पास भी पेड़ गिरा, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मछली घर के पास भी एक बड़ा पेड़ गिर गया। हालांकि यहां किसी का कुछ नुकसान नहीं हुआ। इसके अलावा कई इलाकों में आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई।

    rain ranchi storm in Ranchi Thunderstorm
    Previous Articleलोकतंत्र बचाओ महारैली : नरेंद्र मोदी ‘मैच फिक्सिंग’ से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं
    Next Article IPL 2024 : धौनी की तूफानी पारी भी चेन्नई को जीत नहीं दिला सकी | दिल्ली की पहली जीत

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.