Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»लोकतंत्र बचाओ महारैली : नरेंद्र मोदी ‘मैच फिक्सिंग’ से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं
    Latest

    लोकतंत्र बचाओ महारैली : नरेंद्र मोदी ‘मैच फिक्सिंग’ से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 31, 20243 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की लोकतंत्र बचाओ महारैली में I.N.D.I.A के नेताओं ने जमकर बीजेपी व नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की यह पहली बड़ी महारैली है। रैली में तमाम नेता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ‘मैच फिक्सिंग’ से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं। प्लेयर खरीद कर, कैप्टन को डरा कर, अंपायर पर दबाव डाल कर और EVM के दम पर 400 पार का नारा लगा रहे हैं। जबकि हकीकत में सब मिला कर भी वह 180 पार करने की हालत में नहीं हैं। यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है। राहुल ने कहा कि नोटबंदी और GST से देश के किसानों, युवाओं, गरीबों और छोटे व्यापारियों का कोई फायदा नहीं हुआ। देश में 40 साल में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। चंद लोगों के पास देश का सारा धन है। संविधान ख़त्म करके ये आपका धन आपसे छीनना चाहते हैं।

    मैच फिक्सिंग सफल होते ही संविधान खत्म हो जाएगा

    मैंने जातिगत जनगणना, किसानों की MSP, बेरोजगारी पर बात की- क्योंकि ये देश के सबसे बड़े मुद्दे हैं। लेकिन अगर आपने पूरी ताकत से वोट नहीं किया तो इनकी मैच फिक्सिंग सफल हो जाएगी। मैच फिक्सिंग सफल होते ही संविधान खत्म हो जाएगा। इसलिए ये चुनाव देश, संविधान और जनता के हक को बचाने का चुनाव है। राहुल ने कहा कि BJP सांसद ने कहा- जैसे ही हम 400 सीटें जीतेंगे, संविधान को बदल देंगे। ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है।

    मोदी चाहते हैं कि विपक्ष चुनाव न लड़ पाए

    नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि विपक्ष चुनाव न लड़ पाए, इसलिए इलेक्शन कमीशन में अपने लोग बिठाए, दो मुख्यमंत्री को जेल में डाला, कांग्रेस के बैंक अकाउंट बंद कर दिए, न्यायपालिका पर दबाव डाल रहे हैं ये सब इसलिए कि मैच फिक्स हो, संविधान रद्द किया जाए और नरेंद्र मोदी सत्ता में रहें।

    चुनाव के समय कांग्रेस के सारे बैंक खाते बंद कर दिए

    राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस के सारे बैंक खाते बंद कर दिए गए हैं। ये कैसा चुनाव है, जहां नेताओं को धमकाया जा रहा है, सरकारें गिराई जा रही हैं और मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। ये मैच फिक्सिंग करने की कोशिश है, जिसे नरेंद्र मोदी देश के चंद उद्योगपतियों के साथ मिलकर कर रहे हैं।

    delhi chief minister Kalpana Soren kalpana soren news kejriwal latest news loktantra bachao rally Rahul gandhi rahul gandhi congress ramlila maidan rally sunita kejriwal news
    Previous ArticleHockey India Annual Awards : झारखंड की महिला हॉकी ओलिंपियन सलीमा टेटे प्लेयर ऑफ द ईयर | 25 लाख रूपए मिला
    Next Article रांची में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही | डोरंडा में चलती कार पर गिरा पेड़ | कई वाहन क्षतिग्रस्त

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.