Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»देखें कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू का ‘नोटों का पहाड़’ । इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद मिले
    News

    देखें कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू का ‘नोटों का पहाड़’ । इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद मिले

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 7, 2023Updated:December 7, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    नोटों की संख्या इतनी अधिक थी कि मशीनों ने काम करना बंद कर दिया

    रकम 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है

    रांची। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद ‘नोटों का पहाड़’ मिला। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज साहू के ठिकानों पर कुल कितनी नकदी मिली है यह तो साफ नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि रकम 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। नोटों से भरी एक अलमारी तो ऐसी मिली जिसे देखकर लगेगा कि यह किसी बैंक की तिजोरी है। कुल कैश कितना है यह अभी सामने नहीं आया है। नोटों की गिनती अभी जारी है। रांची और लोहरदगा स्थित सांसद के आवास समेत पांच ठिकानों पर बुधवार को इनकम टैक्स की छापेमारी में यह कैश बरामद किया गया है।

    तीन बार के राज्यसभा सांसद

    धीरज प्रसाद साहू मौजूदा समय में राज्यसभा के सांसद हैं। वह उद्योगपति राय साहब बलदेव साहू के बेटे हैं। धीरज रांची से लोकसभा सांसद स्वर्गीय शिव प्रसाद के भाई हैं। 23 नवंबर 1959 को छोटानागपुर में जन्मे धीरज का लोहरदगा में पैतृक आवास है। धीरज तीन बार के राज्यसभा सांसद हैं। वह पहली बार जून 2009 में राज्यसभा सांसद बने थे। जुलाई 2010 में दूसरी और 2018 में तीसरी बार वह उच्च सदन में पहुंचे। वह संसद की कई समितियों के सदस्य रहे हैं। साहू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1977 में कांग्रेस के छात्र संगठन एएसयूआई से की थी।

    आयकर की छापा आज भी जारी

    कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े तीन राज्यों के आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार से शुरू हुआ आयकर की छापा आज भी जारी है। आयकर सूत्रों के मुताबिक ठिकानों से एक सौ करोड़ रुपए से अधिक की बरामदगी हुई है। कल तक 50 करोड़ रुपए तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी, लेकिन नोटों की संख्या इतनी अधिक थी कि मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। आज सुबह से ही गिनती चल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संबलपुर के कुछ बैंक अकाउंट को भी सीज कर लिया गया है।

    शराब का बड़ा कारोबार

    धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर ओडिशा में शराब का बड़ा कारोबार है। वहां की बौध डिस्टिलरी प्रा. लि. (बीडीपीएल) से जुड़े बलांगीर, रायगढ़ा व संबलपुर डिस्टिलरी प्लांट में भी आयकर अधिकारी पहुंचे और कागजातों की जांच-पड़ताल की। बीडीपीएल का जहां-जहां डिस्टिलरी और बॉटलिंग प्लांट हैं, हर जगह विभाग के अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। इसके अलावा रांची और लोहरदगा आवास पर भी टीम पहुंची, लेकिन वहां परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला।

    Dhiraj Parsad Sahu
    Previous Articleएल खियांग्ते ने झारखंड के नए मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया
    Next Article हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म | 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर | 15 दिसंबर से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.