Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»ग्रामीण विकास मंत्री के सरकारी PS संजीव लाल सस्पेंड
    Crime

    ग्रामीण विकास मंत्री के सरकारी PS संजीव लाल सस्पेंड

    News Box BharatBy News Box BharatMay 10, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Oplus_0
    Buy Ad Space

    रांची। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के सरकारी PS संजीव लाल को सस्पेंड कर दिया गया है। झारखंड के CM चंपई सोरेन की सहमति के बाद गवर्नर के आदेश से संजीव लाल को निलंबित कर दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी है। संजीव को 7 मई को गिरफ्तारी के दिन से सस्पेंड माना जाएगा। संजीव लाल अभी ED की रिमांड पर है। बीते दिनों संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर के ठिकाने से कैश बरामदगी मामले में ED ने दोनों को गिरफ्तार किया था। न्यायिक हिरासत में जाने की सूचना के बाद सरकार की ओर से उन्हें सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा रही थी। इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया गया। जारी आदेश के अनुसार जेल से निकलने के बाद संजीव लाल को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने को कहा गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने पत्र भेजकर सूचित किया है कि संजीव कुमार लाल की पीएमएलए, 2002 की धारा-3 और धारा-4 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के लिए 7 मई को गिरफ्तार किया गया है, उसी दिन पीएमएलए कोर्ट में पेश करने के बाद 8 मई से 6 दिन का रिमांड मिला है।

    7 मई को ईडी ने अरेस्ट किया था

    बता दें कि 6 मई को ईडी की टीम ने संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम समेत उनके करीबियों के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान जहांगीर आलम के नाम से रेंट पर लिए गए सर सैयद रेजीडेंसी नाम के फ्लैट से 34 करोड़ से ज्यादा रुपए जब्त किए गए थे। इसके बाद 7 मई को ईडी ने संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। इस मामले में संजीव कुमार लाल की पत्नी को 9 मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. वहीं 8 मई को ईडी की टीम संजीव कुमार लाल को लेकर प्रोजेक्ट भवन स्थित उनके कार्यालय में भी पहुंची थी. वहां उनके ड्राइवर से भी लाखों रुपए बरामद हुए थे।

    ED
    Previous Article50 दिनों के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal | कहा- हम सबको मिलकर तानाशाही से देश को बचाना है
    Next Article कल से रांची में फुटबॉल का सबसे बड़ा लीग शुरू होगा | 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    March 5, 20263 Mins Read

    नामकुम थाना हाजत में हत्या के आरोपी की मौत | 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.