Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक : योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो : इरफान अंसारी
    News

    ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक : योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो : इरफान अंसारी

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 10, 20243 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री इरफान अंसारी ने सक्रिय और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक बुधवार को किया। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने हेतु संबंधित योजनाओं पर तेज गति से कार्य करने का निदेश दिया। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि विकास की गति तेज करने में आपका अहम रोल है। ऐसे में विभाग इस बात का विशेष ख्याल रखें कि योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसलिए हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए कि लोगों को योजनाओं का लाभ ससमय मिले।

    लाभुकों को निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की करें पहल

    अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के लाभुक गरीब और जरूरतमंद होते हैं । ऐसे में न्यूनतम दर पर उन्हें आवास निर्माण के लिए बालू जैसी निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल करें। उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत पहले चरण में स्वीकृत किए गए 2 लाख आवास और इसकी पहली क़िस्त की राशि जारी होने के उपरांत आवास निर्माण के प्रगति की जानकारी ली और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि लाभुकों के चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखें। ग्रामीण विकास मंत्री श्री इरफ़ान अंसारी ने निदेश दिया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधे लगाने के साथ उसके रख- रखाव एवं संरक्षण की पूरी व्यवस्था करें। बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत इस वर्ष नवंबर के पहले तक एक लाख कूपों का निर्माण पूर्ण करें। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपूर्ण और लंबित आवासों का निर्माण कर जल्द से जल्द पूरा करें।जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडलों और उससे संबंधित महिलाओं को मोबिलाइजेशन करें।

    15वें वित्त आयोग की राशि का व्यय शत प्रतिशत सुनिश्चित करें

    मंत्री ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए निदेश दिया कि राज्य के सभी पंचायत सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बिजली, इंटरनेट, सोलर पैनल, कम्प्यूटर सेट एवं प्रज्ञा केंद्र स्थापित हो यह सुनिश्चित करें। राज्य के सभी पंचायतों में अपना पंचायत भवन होनी चाहिए। सभी पंचायत सचिवालयों तक पहुंच पथ हो यह भी सुनिश्चित करें। सभी पंचायत सचिवालय पूर्णतः क्रियाशील हो, यह सुनिश्चित करें । 15वें वित्त आयोग की राशि का व्यय शत प्रतिशत हो, इस निमित्त 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सभी योजनाओं का संचालन ससमय पूरा करें। 15वें वित्त आयोग के तहत होने वाले कार्यों में तेजी लाएं। बैठक में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय चौबे, ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन, मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी, सीईओ जेएसएलपीएस संदीप सिंह, अपर सचिव शैलप्रभा कुजूर, संयुक्त सचिव अवध प्रसाद, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री प्रमोद कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

    Dr Irfan Ansari
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी : भारत निर्वाचन आयोग की टीम रांची में | कल सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची को लेकर समीक्षा की जाएगी
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.