Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पंजी-2 में छेड़छाड़ का मामला | रांची DC ने दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश
    Latest

    पंजी-2 में छेड़छाड़ का मामला | रांची DC ने दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 4, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    समस्या हो तो अबुआ साथी 9430328080 पर दें जानकारी

    रांची। जनता दरबार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री कार्यालय कक्ष में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए उनके द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को फोन पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खलारी अंचल के विश्रामपुर क्षेत्र से जमीन अधिग्रहण के बाद वर्तमान को छोड़ पूर्व के रैयतों द्वारा सीसीएल से नौकरी प्राप्त करने की शिकायत जनता दरबार में आयी। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा फोन पर अंचल अधिकारी से बात कर पूरे मामले की विस्तार से जानकारी ली गई, उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश सीओ को दिए। जनता दरबार में पंजी-2 में रैयत का नाम पूर्व रैयत के नाम को मिटाकर अंकित करने की शिकायत पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फौरन कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। जनता दरबार में ठाकुर जयेन्द्रनाथ शाहदेव द्वारा बड़गाईं अंचल में फर्जीवाड़ा कर रैयत का नाम अंकित करने की शिकायत की गई थी, अंचल अधिकारी की जांच रिपोर्ट को देखते ही उपायुक्त ने एफआईआर करने के आदेश दिये।

    कई समस्याओं का निकला हल

    लोन की किस्त समय पर नहीं चुकाने पर बैंक द्वारा घर पर कब्जा किए जाने का नोटिस महिला को आया। महिला द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि वो किस्त चुकाने के लिए और समय चाहती हैं। उपायुक्त द्वारा मामले में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी और प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। मोहन राम ने बताया कि चार साल तीन महीना से उन्होंने पंजी-2 में सुधार के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक अंचल अधिकारी द्वारा मामले का समाधान नहीं किया गया। उपायुक्त ने आवेदक के दस्तावेज और आवेदन की पूरी जानकारी राजस्व कर्मी से प्राप्त की। आवेदक को बताया गया कि मामले का निष्पादन जिला स्तर से नहीं बल्कि राज्य स्तर से होगा। आवेदन को आवश्यक प्रक्रिया अपनाने की जानकारी जनता दरबार में आनेवाले लोगों को उपायुक्त द्वारा अबुआ साथी की जानकारी दी गयी। उन्होंने सभी को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जन शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया गया। जिस पर आम जन शिकायत कर सकते हैं, अबुआ साथी की चौबीस घंट सतत निगरानी की जाती है। उपायुक्त ने कहा कि स्कूल में शिक्षक नहीं आते, प्रखण्ड-अंचल कार्यालय से संबंधित कार्य में किसी तरह की परेशानी है आदि की जानकारी अबुआ साथी पर दें, जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर उचित कार्रवाई की जायेगी।

    “कोई शिकायत/समस्या हो तो अबुआ साथी 9430328080 पर दें जानकारी”

    Previous Articleमंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड में सादा पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने बंगाल बिजनेस ग्लोबल समिट को किया संबोधित | उद्यमियों-निवेशकों को झारखंड आने का दिया न्योता

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.