Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Health»मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड में सादा पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया
    Health

    मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड में सादा पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया

    News Box BharatBy News Box BharatFebruary 4, 2025Updated:February 4, 20255 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    विश्व कैंसर दिवस: सहिया बहनों को मिलेगा बाइक एम्बुलेंस

    रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स -2 की आधारशिला रखेंगे। विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। साथ ही जल्द ही राज्य को 300 नए एंबुलेंस देने जा रहे हैं। गांव में सहिया बहनों को बाइक एम्बुलेंस भी दिया जाएगा, ताकि समय पर मरीज़ों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। राज्य में अपना कैंसर हॉस्पिटल हो इस दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। ताकि लोगों को कैंसर के इलाज के लिए राज्य से बाहर ना जाना पड़े और उन्हें आर्थिक नुक़सान भी ना हो। वह मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य में सामान्य कैंसर के वृहत रूप से स्क्रीनिंग कार्यक्रम में उक्त बातें कही।

    बजट झारखंड के स्वास्थ्य की दिशा तय करेगा

    अंसारी ने कहा कि झारखंड की अबुआ सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निदेश पर स्वस्थ झारखंड की दिशा में प्रयासरत है। झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव लाने हेतु हमारी सरकार काम कर रही है। ताकि हमारा राज्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्वल रहे। राज्य सरकार झारखंड के लोगों के स्वास्थ्य की गारंटी लेगी। ताकि बीमार पड़ने पर उसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए आज विशेष दिन है। झारखंड में कैंसर की रोकथाम के लिए, इसके प्रचार-प्रसार के लिए, लोगों में जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ हमने होमवर्क किया था। झारखंड को कैंसर मुक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आज इस तरह का आयोजन कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इस बार का झारखंड का बजट झारखंड के स्वास्थ्य की दिशा तय करेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कैंसर की रोकथाम एवं इससे बचाव से संबंधित पोस्टर का लोकार्पण किया ।

    कैंसर की रोकथाम के लिए किए जा रहे हैं प्रयास

    मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मैंने झारखंड में सादा पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है । राज्य में पान मसाला की खरीद बिक्री पर बैन रहेगा। कोई भी बिक्री करते हुए पकड़ा जाएगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य के युवाओं को मजबूत बनाना है उन्हें स्वस्थ रखना है। राज्य सरकार कैंसर की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फ़ोन के रेडिएशन से भी कैंसर होने का ख़तरा है, इसलिए सोते समय सिर के पास अपना मोबाइल ना रखें।

    हर जिले में एक सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल होगा

    मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जल्द ही राज्य में 5 नए सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल बनाने की दिशा में काम चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो, इसके बाद राज्य के हर जिले में एक सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल होगा । 5 नए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की दिशा में भी प्रयास हो रहा है । उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में भी निजी अस्पतालों की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं फिर भी हमारे चिकित्सक निजी अस्पतालों में अपनी सेवाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को बिजनेस की तरह नहीं, बल्कि सेवा भावना से लें,अच्छा लगेगा ,सुकून मिलेगा दूसरों की सेवा कर कर सकेंगे।

    42 हज़ार सहिया बहनों को मिलेगा लेटेस्ट टैब

    राज्य की सहिया बहनें स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने का काम करती हैं। वे स्वास्थ सेवाओं की रीढ़ हैं। राज्य सरकार जल्द ही राज्य की सहियाओं को टैब देने जा रही है। ताकि उनका काम और आसान हो सके। उन्होंने कहा कि आप निर्भीक हो काम करें और यदि कैंसर के मरीज़ का पता चले तो तुरंत सूचना दें। ताकि समय रहते कैंसर मरीज़ का इलाज शुरू हो और उसकी जान बचाई जा सके। राज्य सरकार मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत इलाज के लिए पैसा दे रही है ।

    गर्भवती महिलाओं का मुफ़्त में होगा अल्ट्रासाउंड

    मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि सरकार जल्द ही झारखंड वासियों को मुफ्त में दवा देगी साथ ही मुफ्त में जांच भी कराएगी। गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी सरकार मुफ्त में कराएगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप है। यदि कोई भी डॉक्टर से दुर्व्यवहार करेगा तो इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने दोहराया कि निजी अस्पताल मरीजों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों पर बिल चुकाने का दबाव ना बनायें और स्वतः इसे माफ कर दें।

    कैंसर जैसी बीमारी के मरीज़ लगातार बढ़ रहे

    इस अवसर पर बू इमरान, अभियान निदेशक , राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा कि झारखंड के साथ साथ पूरे विश्व में कैंसर जैसी घातक बीमारी के मरीज़ लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में कैंसर स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया है। शुरुआती जांच में यदि कैंसर का पता चल जाता है तो मरीज का इलाज शुरू कर उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक मदद देती है। अभी तक कई लोगों को कैंसर के इलाज के लिए मदद पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य स्तर पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कैंसर स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य भर में 9 से 14 वर्ष के बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु वैक्सीन देने का भी कार्यक्रम चलाया जाएगा। ।

    Dr Irfan Ansari World Cancer Day
    Previous Articleरांची में बड़ा हादसा : लाइट टावर ऑटो पर गिरा | 2 महिलाओं की मौत | दोषियों पर होगी कार्रवाई
    Next Article पंजी-2 में छेड़छाड़ का मामला | रांची DC ने दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.