Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»चाईबासा में पीएम की चुनावी जनसभा : नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं
    Latest

    चाईबासा में पीएम की चुनावी जनसभा : नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं

    News Box BharatBy News Box BharatMay 3, 20248 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    – कांग्रेस और जेएमएम में लूट और भ्रष्टाचार करने की रेस चल रही है

    – भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है

    रांची। Lok Sabha Election 2024 को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narender Modi) अपने 2 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच गए है। मोदी ने चाईबासा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा झारखंड दिल्ली से कम है क्या.. उन्होंने कहा कि आपका ये प्यार, ये आशीर्वाद… यही मोदी की ताकत है। भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है। झारखंड के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। मोदी ने कहा कि झारखंड को अटल जी ने बनाया, भाजपा ने बनाया। कांग्रेस ने झारखंड का घोर विरोध किया। ये भाजपा की ताकत थी, अटल जी की दीर्घ-दृष्टि थी कि झारखंड बना। कांग्रेस को मंजूर नहीं था कि यहां के संसाधन आपके काम आए। पहले वो एक रुपये देते थे तो उसमें से वो 85 पैसे मार लेते थे। आज मैं एक रुपये भेजता हूं तो पूरा 100 पैसा आपके अकाउंट में जाता है।

    आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की और वो भी झारखंड की भूमि से की

    मोदी ने कहा कि हमने बाबा साहेब की जयंती पर आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की और वो भी झारखंड की भूमि से की। आज गरीबों को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। मुद्रा योजना की शुरुआत हमने झारखंड के दुमका से की। इसी तरह मोदी की गारंटी की गाड़ी भी हमने झारखंड के खूंटी से शुरू की। इसलिए तो मैं कहता हूं- झारखंड और भाजपा का दिल का नाता है। आज झारखंड… हर कोने में विश्वास के साथ, उमंग के साथ, उत्साह के साथ… एक ही बात कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार।

    हमने जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की है

    सिंहभूम और झारंखंड की धरती… आदिवासी क्रांतिकारियों की धरती है, लेकिन कांग्रेस ने आदिवासियों के बलिदान को कभी सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस आजादी का पूरा श्रेय केवल एक परिवार को देना चाहती है, लेकिन ये भाजपा है, जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को एक और पहचान दी- इस दिन को हमने जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की है। हम देशभर में जनजातीय गौरव के लिए जनजातीय म्यूजियम बना रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं है। वो जनजातीय समाज के लोगों को आगे बढ़ने देना नहीं चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक आदिवासी महिला (श्रीमती द्रौपदी मुर्मू) को भारत के राष्ट्रपति बनाने का घोर विरोध किया।

    झारखंड के हर संसाधन की खुली लूट चल रही है

    पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर हमारे आदिवासी भाई-बहनों का अधिकार है, लेकिन जेएमएम और कांग्रेस… इसे अपनी जागीर समझती है। यही वजह है कि झारखंड के हर संसाधन की खुली लूट चल रही है। पूरे राज्य के खान-खनिज को अवैध खनन कर लूटा जा रहा है। इन्होंने आदिवासियों की जमीनें लुटने के बाद हमारे देश की सेना की जमीन पर भी आंख गड़ा कर रखी है। इतना बड़ा जमीन घोटाला जेएमएम के लोगों ने किया है। कांग्रेस और जेएमएम ने मिलकर झारखंड के मान-सम्मान को चोट पहुंचाई है। कांग्रेस और जेएमएम में लूट और भ्रष्टाचार करने की रेस चल रही है। यहां कांग्रेस सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। यहां तक कि नोटों को गिनने के लिए बैंकों से मशीनें लानी पड़ी।

    आदिवासियों का विकास पहली प्राथमिकता है

    हमारे लिए आदिवासियों का विकास पहली प्राथमिकता है। आदिवासी समाज के विकास के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय बीजेपी ने बनाया, अटल जी ने बनाया। आज आदिवासी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी एकलव्य स्कूल बनवा रही है। ये आपका बेटा मोदी दिल्ली में बैठा है, जो आपका दर्द जानता है। इसलिए मैंने कहा- चाहे डॉक्टर हो, इंजीनियर हो, वैज्ञानिक हो… वो अपनी भाषा में पढ़ेगा तो वो भी डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनेगा। पिछले 10 वर्षों में मोदी ने आदिवासी भाई-बहनों के लिए मकान, बिजली, पानी और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाएं दी है। हमारे प्रयास से झारखंड में 18 लाख लोगों को पक्के घर मिले हैं। ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को यहां हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है ताकि गरीब के घर का बच्चा भूखा न सोए।

    ये धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं

    अब कांग्रेस की नजर एससी, एसटी, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने पर है। कांग्रेस को गुस्सा इसलिए है, क्योंकि आदिवासी, दलित, गरीब और ओबीसी बीजेपी का समर्थन करते हैं। कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। ये धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं।

    2 दिन झारखंड में रहेंगे नरेंद्र मोदी

    3 व 4 मई को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में रांची आगमन, भ्रमण व राजभवन रांची में रात्रि विश्राम को लेकर निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा 3 मई के प्रात: 5 बजे से 4 मई के रात्रि 11 बजे तक के लिए लागू रहेगा। नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। दिन के 3 बजे से हरमू रोड में वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। मोदी शाम 6.40 बजे से एयरपोर्ट से रोड शो करते निकलेंगे। रोड शो व मोदी के रांची आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से हरमू चौक से सहजानंद चौक से किशोरगंज चौक से न्यू मार्केट चौक से एलपीएन शहदेव चौक (हॉट लिप्स चौक) से राजभवन के 500 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में ‘No Fly Zone’ घोषित किया है। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची उत्कर्ष कुमार द्वारा दं०प्र०सं० की धारा-144 निषेधाज्ञा लागू की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी की ओर से 3-4 मई को भारत के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में रांची आगमन एवं भ्रमण तथा राजभवन, रांची में रात्रि विश्राम होगा। उक्त अवसर पर बिरसा मुंडा विमानपत्तन, रांची से राजभवन, रांची क्षेत्र में No Drone Zone घोषित किया गया।

    निम्न प्रकार की निषेधाज्ञा जारी

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से हरमू चौक से सहजानंद चौक से किशोरगंज चौक से न्यू मार्केट चौक से एलपीएन शहदेव चौक (हॉट लिप्स चौक) से राजभवन के 500 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में ‘No Fly Zone’ घोषित किया जाता है तथा उक्त क्षेत्र में तथा उसके ऊपर Drones, Paragliding and Hot Air Balloons पूर्णतः वर्जित रहेंगी।

    एयरपोर्ट रास्ता से रोड शो शुरू होगा

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन पर स्वागत की तैयारी पर चर्चा हुई। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर 3 मई को शाम 4 बजे रांची पहुंचेंगे। शाम 6.40 बजे से रोड शो करेंगे। बिरसा मुंडा राजपथ पर पूरे रास्ते, जिसमे हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक. अरगोड़ा चौक,भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक, उरांव चौक पर लोग प्रधानमंत्री का स्वागत हजारों की संख्या में कतारबद्ध होकर करेंगे। भारत माता चौक से बाल्मिकी नगर, किशोरगंज चौक, गाड़ी खाना चौक, मारवाड़ी भवन गौशाला, गिरधर प्लाजा, रातु रोड चौक तक प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे।

    19 आईपीएस व 99 DSP के हवाले सुरक्षा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर रांची, सिंहभूम, पलामू और गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन आने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होने होगी। जबकि, अन्य जिलों में सिर्फ जनसभा होनी है। पीएम की सुरक्षा में 19 आईपीएस व 99 डीएसपी रैंक के अफसरों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    किन-किन जिलों में किस अधिकारी की हुई है तैनाती

    रांची जिला में जगुआर एसपी प्रियदर्शी आलोक, जैप-1 कमांडेंट अजीत पीटर डुंगडुंग, सीआईडी एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, जैप 6 कमांडेंट आनंद प्रकाश, जैप-2 कमांडेंट सरोजनी लकड़ा, एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, गुमला जिले में आईटीएस एसपी अजय कुमार सिन्हा, एसीबी एसपी सहदेव साव, आरिफ एकराम, जैप-3 कमांडेंट अंबर लकड़ा, धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी की तैनाती की गई है। पलामू में होमगार्ड एसपी अमित कुमार सिंह, वायरलेस एसपी हरविंदर सिंह, रेल धनबाद एसपी मनोज स्वर्गियारी, स्पेशल ब्रांच एसपी शुभांशु जैन की प्रतिनियुक्ति की गई है और चाईबासा में जैप-10 कमांडेंट पीयूष पांडेय, एसीबी एसपी सादिक अनवर रिजवी, एहतेशाम वकारिब, रेल जमशेदपुर एसपी प्रवीण पुष्कर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी जिलों में अधिकारियों को कार्यक्रम की समाप्ति तक तैनाती का आदेश दिया गया है।

    मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    3 मई: शाम 4:45 बजे – सिंहभूम हैलिपैड

    शाम 5 बजे – टाटा कॉलेज ग्राउंड

    शाम 5:45 बजे – सिंहभूम से रांची

    शाम 6:35 बजे – रांची एयरपोर्ट

    शाम 6:55 बजे – राजभवन

    4 मई: सुबह 9:30 बजे – राजभवन से रांची एयरपोर्ट

    9:50 बजे – रांची एयरपोर्ट से पलामू

    11 बजे – चियांकी एयरपोर्ट

    11:45 बजे – पलामू से लोहरदगा

    12:45 बजे – लोहरदगा में कार्यक्रम

    1:30 बजे – लोहरदगा से रांची

    2 बजे – रांची से दरभंगा के लिए रवाना

    loksabha chunav jharkhand loksabha election 2024 loksabha election date modi Narender Damodar Das Modi Narendern Modi
    Previous Articleबिग ब्रेकिंग : राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे
    Next Article Lok Sabha Election 2024 : रांची से अब तक 17 प्रत्याशी कर चुके हैं नामांकन

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.