Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Indian Economy»राम मंदिर की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले | पीएम करेंगे 2024 में उद्घाटन
    Indian Economy

    राम मंदिर की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले | पीएम करेंगे 2024 में उद्घाटन

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 6, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    नेशनल लेटेस्ट न्यूज

    रांची। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 में हो जाएगा। इसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा आधुनिक तकनीक से लैस होगी। सुरक्षा का ऐसा खाका खींचा जा रहा है, जिससे रामलला के भक्तों को असुविधा न हो। मंदिर के सुरक्षा प्लान की तैयारी का जिम्मा सीआईएसएफ के हवाले कर दिया है। सीआईएसएफ के डीजी सहित दूसरे अधिकारियों ने हाल ही में राम मंदिर परिसर का दौरा किया था। सीआईएसएफ की कंसल्टेंसी विंग इस पूरे प्लान को तैयार करेगी। अगले साल जनवरी में मंदिर के उद्घाटन से पहले सीआईएसएफ अपना सुरक्षा का ताना-बाना यहां पर तैयार कर लेगी। सीआईएसफ की रणनीति में राम जन्मभूमि परिसर को अधिक से अधिक तकनीकी सुरक्षा कवच प्रदान करना है, जिसमें एंटी ड्रोन तकनीक भी शामिल रह सकता है। सुरक्षा ऐसी होगी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। अभी राम जन्मभूमि की सुरक्षा में सीआरपीएफ पुलिस और पीएसी तैनात है सूत्रों के मुताबिक जहां गर्भगृह की सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले हैं तो वही अन्य बाहरी सुरक्षा पुलिस के हवाले हैं।

    10 दिन पहले होगा प्राण प्रतिष्ठा

     देशभर के लगभग 5 लाख मंदिर अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (मूर्ति प्रतिष्ठा) में कम से कम 10 दिन पहले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। आयोजनों में नाम-संकीर्तन (पवित्र नामों का सामूहिक जप) शामिल होगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हर कोई अयोध्या नहीं आ सकता। आरएसएस देश भर में लगभग पांच लाख मंदिरों में नाम-संकीर्तन और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है। देश में लगभग 2.5 लाख ग्राम पंचायतें हैं, लगभग सभी में एक मंदिर है। देश भर के सभी जिलों के अन्य 2.5 लाख मंदिर पूरे देश को ‘राममय’ बनाने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित करेंगे। सड़कों या शहर के चौराहों पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

    News Box Bharat latest news

    cisf narender modi pm ram mandir temple uttar pardesh yogi adityanath
    Previous Articleआरजेडी नेता भैंस पर चढ़कर काट रहे थे केक, धड़ाम से गिरे
    Next Article कांग्रेस की ‘मोहब्बतें’ में राहुल ने मोदी को घेरा | कर्नाटक में दिखाया था | अब 2024 में फिर दिखाऊंगा | वीडियो में समझें इशारा…

    Explore More

    May 23, 20262 Mins Read

    पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    May 16, 20262 Mins Read

    PM मोदी UAE पहुंचे: $5 बिलियन निवेश, ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा समझौता | India-UAE Summit 2026

    May 13, 20262 Mins Read

    सोना खरीदें या रुकें? बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और महंगाई से ज्वेलरी बाजार में ठंडा पड़ा कारोबार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.