Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»17 दिन : सुरंग से जंग जीतने वाले आ गए हमारे जाबांज झारखंड के मजदूर । एयरपोर्ट में हुआ जोरदार स्वागत
    News

    17 दिन : सुरंग से जंग जीतने वाले आ गए हमारे जाबांज झारखंड के मजदूर । एयरपोर्ट में हुआ जोरदार स्वागत

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 1, 2023Updated:December 1, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता मजदूरों का सम्मान बढ़ाए

    रांची। उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग से 17 दिनों के बाद बाहर आए झारखंड के मजदूर शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर ढोल बजाकर और फूल माला पहनाकर सभी 15 मजदूरों व उनके परिजनों का जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद संजय सेठ, महुआ माझी, झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, दीपक प्रकाश आदि ने मज़दूरों को शॉल ओढ़ाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किए। झारखंड के 15 मजदूर और उनसे मिलने गए 12 परिजनों इंडिगो एयरलाइंस से दिल्ली से रांची रात 8.30 बजे पहुंचें। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर 15 मजदूर और उनसे मिलने गए 12 परिजनों को इंडिगो एयरलाइंस से रांची लाने की व्यवस्था करायी गई थी। मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जैप आईटी सीईओ भुवनेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। निर्देशानुसार 1 दिसंबर को इंडिगो की फ्लाइट से सभी व्यक्तियों को रांची लाया गया। उत्तरकाशी टनल हादसे के तुरंत बाद ही राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम घटनास्थल पर भेजी थी।

    ये मजदूर आए

    विश्वजीत कुमार, श्राजेद बेदिया, गुनोधर, ,समीर, चमरा उरांव, सुबोध कुमार, सुकराम, रंजीत, महादेव, विजय होरो, अनिल बेदिया, टिंकू सरदार, रविंद्र, भुक्तू मूर्मू व गणपति।

    12 नवंबर को हुआ था हादसा

    ब्रह्मखाल-यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन 4.5 किलोमीटर लंबी सिलक्यारा टनल का एक हिस्सा 12 नवंबर को धंस गया था। चारधाम प्रोजेक्ट के तहत यह टनल ​​​​ब्रह्मखाल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच बनाई जा रही है। हादसा 12 नवंबर की सुबह 4 बजे हुआ था। टनल के एंट्री पॉइंट से 200 मीटर अंदर 60 मीटर तक मिट्टी धंसी। इसमें 41 मजदूर अंदर फंस गए थे। 15 मजदूर झारखंड के थे।

    Cm Jharkhand Hemant Soren
    Previous Article17 दिन सुरंग में रहे झारखंड के मजदूर दिल्ली से उड़ान भर दिए । 8.20 में रांची पहुंच जाएंगे
    Next Article बिजली की दरें बढ़ाए जाने की तैयारी : नए साल में झारखंड के लोगों को लग सकते हैं बिजली के तेज झटके

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.