Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»FIR दर्ज नहीं करने वाले थानेदार को हटाने का फरमान | बदतमीजी की सूचना पर थाना से मुंशी को भी हटाएं : डीजीपी
    Latest

    FIR दर्ज नहीं करने वाले थानेदार को हटाने का फरमान | बदतमीजी की सूचना पर थाना से मुंशी को भी हटाएं : डीजीपी

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 2, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता एक्शन में है। डीजीपी ने राज्य के सभी जिले के एसएसपी व एसपी को थाना व पुलिस के व्यवहार को लेकर कई दिशा निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने कहा है कि थानों में विभिन्न प्रकार के बहाने बनाकर ससमय FIR न दर्ज करने वाले थाना प्रभारियों व आम जनता से दुर्व्यवहार/बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के अनेक जिलों में थाना प्रभारी व थाना के अन्य कर्मी खासकर मुंशी के द्वारा आम जनता से अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। जनता की शिकायतों पर थाना में प्राप्ति रसीद नहीं दी जाती है। ऐसे में भुक्तभोगी को उचित न्याय नहीं मिल पाता है।

    FIR का तुरंत अनुपालन करने का निर्देश

    यदि कोई साइबर अपराध, ST/SC, HUMAN TRAFFICKING एवं महिला अपराध से संबधित भुक्तभोगी किसी आम थाने में जाता है तो उसे क्रमश: ST/SC, AHTU या महिला थाना में जाने की सलाह दी जाती है, जो की पूरी तरह से गलत है। यदी किसी जिले में अपराध विशेष उद्वरण महिला अपराध, साइबर अपराध के लिए अलग से थाना खुला है, उसका ये मतलब कतई नहीं है कि जिले के अन्य थानों में इस संबंध में FIR दर्ज नहीं की जा सकती है। सभी वरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया जाता है कि जैसे ही इस प्रकार का कोई दृष्टांत मिले तो अविलंब उक्त थाना प्रभारी को हटा दिया जाये व उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाए। FIR/0-FIR का तुरंत अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

    आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करें

    सभी क्षेत्रिय पुलिस उप महा निरीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षक अपने अपने जिला आैर क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था कायम करें कि आम जनता अपनी शिकायत को वरीय अधिकारियों के पास दर्ज करा सके, विशेषकर जहां पर थाना प्रभारियों द्वारा उनके वाद पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्रीय पुलिस उप महा निरीक्षक को सख्य निर्देश दिया जाता है कि भ्रमण के क्रम में थानेदारों व थाने पर पदस्थापित अन्य कर्मी को आम जनता की प्रति अच्छा व्यवहार करने हेतु निर्देशित करें। आम जनता के साथ बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित करें व तुरंत थाना से हटा दें। सभी पुलिसकर्मियों को जानकारी दिए जाने की आवश्यकता है कि वे समाज आैर जनता के सेवक एवं सुरक्षाकर्मी है, न की उनके मालिक। पुलिस को इसी भाव से अपनी डियूटा करनी चाहिए।

    dgp jharkhand
    Previous Articleहेमंत सोरेन की लोकप्रियता से बेचैन हैं भाजपा के आयातित नेता : झामुमो
    Next Article ख्वाजा मोइनुद्दीन के दर पर हेमंत सोरेन : ख्वाजा गरीब नवाज से क्या मांगू, जो भी मिला है उन्हीं की बदौलत है

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    लखनऊ ड्रम मर्डर केस: कोर्ट ले जाते समय आरोपी बेटे का बयान—“गलती से हो गया”

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.