Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Indian Economy»ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने 100 आतंकियों को ढेर किया | पाकिस्तानी अधिकारी भी मारे गए
    Indian Economy

    ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने 100 आतंकियों को ढेर किया | पाकिस्तानी अधिकारी भी मारे गए

    News Box BharatBy News Box BharatMay 11, 2025Updated:May 12, 20252 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई की सुबह आतंकवादियों के 9 ठिकानों को नष्ट करने और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराने की जानकारी दी। नियंत्रण रेखा पर की गई गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के लगभग 35 से 40 जवान मारे गए। सेना ने जोर देकर कहा कि यह कार्रवाई आतंकी हमलों के जवाब में की गई थी और इसमें सटीक निशानेबाजी का इस्तेमाल हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का स्वागत करने और कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद, भारत ने इस प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से ठुकरा दिया। भारत का कहना है कि कश्मीर केवल पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस लेने का मुद्दा है और आतंकवादियों के सौंपे जाने के अलावा कोई अन्य चर्चा संभव नहीं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप के प्रस्ताव का स्वागत किया था, लेकिन भारत ने किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को अस्वीकार कर दिया। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है और समय आने पर ही आधिकारिक ब्रीफिंग दी जाएगी। उन्होंने अटकलों और अफवाहों से बचने की अपील की। प्रेस कांफ्रेंस में घई के अलावा एयर मार्शल एके भारती, मेजर जनरल एसएस शर्मा और वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने मौजूद थे।

    सेनाध्यक्ष ने सीमा सुरक्षा की समीक्षा की

    10-11 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर और हवाई सीमा उल्लंघन के बाद, भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी सीमा के कमांडरों के साथ बैठक कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सेना ने स्पष्ट किया कि किसी भी उल्लंघन पर त्वरित जवाबी कार्रवाई के लिए कमांडरों को पूर्ण अधिकार दिए गए हैं। इससे पहले, दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में सीजफायर पर सहमति बनी थी।

    सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम हमले पर शोक जताया

    भारत के होने वाले मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई ने पहलगाम आतंकी हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “देश के खतरे में होने पर सुप्रीम कोर्ट अलग नहीं रह सकता। हमले की खबर मिलते ही पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरी अदालत ने दो मिनट का मौन रखा।”

    पोप ने संघर्ष विराम का स्वागत किया

    वेटिकन से पोप लियो ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते की सराहना की और आशा जताई कि द्विपक्षीय वार्ता से क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी।

    India Pakistan Border Tensions 2025 India-Pakistan Indian Army Operation Sindoor PahalgamAttack
    Previous Articleबोकारो मॉब लिचिंग मामला : अब तक 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया | सभी को जेल भेजा गया
    Next Article इंस्‍टाग्राम में भड़काऊ पोस्ट करने वाला नाबालिग गिरफ्तार

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 7, 20261 Min Read

    झारखंड में LPG सिलेंडर महंगा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.