Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»हेमंत सरकार से एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने समर्थन वापस लिया
    News

    हेमंत सरकार से एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने समर्थन वापस लिया

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 1, 2023Updated:November 1, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह ने हेमंत सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। विधायक कमलेश सिंह ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 79-हुसैनाबाद विधानसभा आम चुनाव 2019 में निर्वाचन के पश्चात हेमंत सोरेन की नेतृत्व में गठित सरकार को मैंने अपना समर्थन दिया था। लेकिन यह सरकार झारखंड प्रदेश के 3.25 करोड़ की जनता की आकंक्षाओं पर खरा नहीं उतरी है। इस लिए मैं हेमंत सोरेन की नेतृत्व में गठित सरकार से तत्काल प्रभाव से अपना समर्थन वापस लेता हूं। बता दें कि विधायक कमलेश सिंह ने 31 अक्टूबर 2023 तक हुसैनाबाद को जिला बनाने की मांग को लेकर राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया था। एनसीपी अजीत पवार गुट में कमलेश सिंह शामिल हैं। कुछ दिनों पहले रांची में कमलेश सिंह की प्रेस वार्ता हुई थी, जिसमें उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधा था। कहा था कि यह सरकार जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं के विपरीत काम कर रही है। हुसैनाबाद को जिला बनाने की मांग 2021 से हो रही है, मगर सरकार ने मांगें नहीं मानी. ऐसे में अगर 31 अक्टूबर तक मांग पूरी नहीं होंगी तो हम हेमंत सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे। इसके बाद आज उन्होंने समर्थन वापस ले लिया।

    Ncp Mla kamlesh Singh
    Previous Articleधनबाद के व्यवसयी को गोली मारने वाले प्रिंस खान के गुर्गे को पुलिस ने गोली मारी
    Next Article जमशेदपुर पुलिस लाइन में सीढ़ी से उतरते वक्त गिरने से आरक्षी जोहन की मौत

    Explore More

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    March 14, 20262 Mins Read

    PNG कनेक्शन वालों के लिए नया नियम: अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

    March 14, 20263 Mins Read

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत | दो LPG टैंकर सुरक्षित भारत की ओर रवाना

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.