Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»नगर निकाय चुनाव: एक बैलेट बॉक्स में होगा पार्षद और मेयर का मतदान
    Breaking News

    नगर निकाय चुनाव: एक बैलेट बॉक्स में होगा पार्षद और मेयर का मतदान

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 10, 20263 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    झारखंड में नगर निकाय चुनाव।14 जनवरी को अधिसूचना संभव।
    Buy Ad Space

    16 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

    रांची। राज्य में इस बार नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएंगे। खास बात यह है कि मतदाताओं को पार्षद और मेयर (या अध्यक्ष) दोनों पदों के लिए वोट एक ही बैलेट बॉक्स में डालना होगा। हालांकि, दोनों पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे मतदान और गिनती की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके। चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) और एआरओ (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके तहत 16 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में दिनभर चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को नियमों के अनुसार संपन्न कराने की जानकारी दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को 50-50 चुनाव चिन्ह जारी कर दिए हैं और निर्देश दिया है कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पूरा होने के बाद इस महीने के अंत तक नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि राज्य में 48 नगर निकायों के चुनाव के लिए वार्ड पार्षद और मेयर/अध्यक्ष पदों का आरक्षण पहले ही पूरा किया जा चुका है। ऐसे में प्रशिक्षण के बाद आयोग द्वारा उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर चुनाव की घोषणा की प्रक्रिया पूरी किए जाने की उम्मीद है।

    मेयर पद के लिए बैलेट पेपर पिंक रंग का होगा

    इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में बैलेट बॉक्स उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैलेट बॉक्स की रंगाई और मरम्मत का कार्य जिला स्तर पर पहले ही पूरा कर लिया गया है। सचिव ने स्पष्ट किया कि मेयर पद के लिए बैलेट पेपर पिंक रंग का होगा, जबकि वार्ड पार्षद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर इस्तेमाल किया जाएगा। एक ही बैलेट बॉक्स में दोनों पदों के लिए मतदान कराए जाने के निर्णय से मतगणना में समय अधिक लगने की संभावना जताई जा रही है। मतगणना के दौरान सभी बैलेट बॉक्स से निकले बैलेट पेपर को पहले पद के अनुसार अलग-अलग किया जाएगा। हालांकि, अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होने से छंटाई में सुविधा होगी, फिर भी स्वाभाविक रूप से काउंटिंग में देरी हो सकती है, जिससे चुनाव परिणाम आने में समय लग सकता है।

    Jharkhan Municipal Elections
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से नाइजर में अपहृत झारखंड के 5 श्रमिक सुरक्षित रिहा
    Next Article दावोस 2026: झारखंड पहली बार विश्व आर्थिक मंच में करेगा शिरकत

    Explore More

    September 6, 20262 Mins Read

    सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग

    August 13, 20264 Mins Read

    आराध्या बच्चन केस में दिल्ली हाईकोर्ट के अहम सवाल, क्या परिवार के नाम की प्रतिष्ठा पीढ़ियों तक जाती है?

    August 13, 20265 Mins Read

    आप नहीं करेंगे तो हमें करना पड़ेगा’; पैकेज्ड फूड पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, क्या बदलेगा?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.