Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से नाइजर में अपहृत झारखंड के 5 श्रमिक सुरक्षित रिहा
    Breaking News

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से नाइजर में अपहृत झारखंड के 5 श्रमिक सुरक्षित रिहा

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 9, 20262 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    अपहरण मामला: झारखंड के 5 प्रवासी श्रमिक आज़ाद, अब घर वापसी की तैयारी,

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हस्तक्षेप से झारखंड के पांच प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित रिहा करा लिया गया है। ये सभी श्रमिक नाइजर (दक्षिण अफ्रीका) में कल्पतरु ट्रांसमिशन लाइन कंपनी में काम कर रहे थे और उनका अपहरण हो गया था। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने सभी श्रमिकों से फोन पर बात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली है। सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। मेडिकल जांच और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें हवाई जहाज से झारखंड लाया जाएगा।

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई

    अप्रैल 2025 में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के दोन्दलो और मुंडरो गांव के पांच श्रमिक नाइजर में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका अपहरण कर लिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इसे गंभीरता से लिया और राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नियंत्रण कक्ष ने कल्पतरु ट्रांसमिशन लाइन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर पूरी जानकारी जुटाई।

    मिलिट्री ऑपरेशन से जुड़ा था मामला

    कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रमिक कंपनी साइट से करीब 25–30 किलोमीटर दूर तेलाबारी इलाके में काम कर रहे थे। यह घटना एक बड़े मिलिट्री ऑपरेशन से जुड़ी थी, जिसमें 26 स्थानीय नागरिकों और 12 अलग-अलग देशों के श्रमिकों को बंधक बनाया गया था। इस पूरे मामले में कंपनी प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन, भारतीय राजदूत और भारतीय दूतावास मिलकर लगातार समन्वय कर रहे थे। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास (नाइजर), विदेश मंत्रालय और प्रोटेक्ट ऑफ इमिग्रेंट्स, रांची को भी तुरंत सूचना दी थी।

    हथियारबंद लोगों ने किया था अपहरण

    25 अप्रैल 2025 को कुछ हथियारबंद लोगों ने KPTC प्रोजेक्ट, नाइजर में काम कर रहे इन श्रमिकों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद लंबे समय तक उनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही थी, जिससे उनके परिवार काफी चिंतित थे।

    श्रमिकों के परिवारों को मिला सरकारी सहारा

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर गिरिडीह जिला प्रशासन ने श्रमिकों के परिवारों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिया। इनमें शामिल हैं

    • लेबर कार्ड
    • आयुष्मान कार्ड
    • राशन कार्ड
    • उज्ज्वला योजना
    • आवास योजना
    • मनरेगा जॉब कार्ड
    • पेंशन योजना
    • नल-जल योजना
    • ई-श्रम पंजीकरण
    • पशुपालन योजना
    • बिरसा हरित ग्राम योजना
    • स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय
    • मईया सम्मान योजना सहित अन्य योजनाएं

    Jharkhand Cm Hemant Soren Niger
    Previous Articleझारखंड नगर निकाय चुनाव: रांची मेयर सीट ST के लिए आरक्षित
    Next Article नगर निकाय चुनाव: एक बैलेट बॉक्स में होगा पार्षद और मेयर का मतदान

    Explore More

    April 14, 20262 Mins Read

    BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये

    April 14, 20262 Mins Read

    Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी

    April 12, 20263 Mins Read

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.