Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र : आज अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा | विपक्ष सरकार के कार्यकाल का जवाब मांगेगी
    Latest

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र : आज अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा | विपक्ष सरकार के कार्यकाल का जवाब मांगेगी

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 29, 2024Updated:July 29, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में आज यानी 29 जुलाई कोअनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। सरकार को सदन व सदन से बाहर घेरने को लेकर बीजेपी के विधायकों ने रविवार रात रणनीति बनाई। भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता अमर बाउरी की उपस्थिति में पार्टी के 19 विधायकों ने इस बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि मानसून सत्र के शेष पांच दिनों में पार्टी सरकार से पांच वर्षों का हिसाब मांगेगी। अमर बाउरी ने कहा कि विपक्ष सरकार से पूछेगा कि राज्य में डेमोग्राफिक चेंज और घुसपैठ का जिम्मेवार कौन है। जिन वादों को 2019 में वह जनता से कर के सत्ता में आये थे उन वादों का क्या हुआ। आज राज्य के कर्मचारी सड़क पर हैं और सरकार अपनी ताकत से आंदोलन की आवाज को दबाना चाहती है।

    संथाल में आदिवासियों की आबादी घट रही

    नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि आज संथाल में आदिवासियों की आबादी घटती जा रही है और बांग्लादेशी मुस्लिमों की आबादी बढ़ती जा रही है। पूरा संथाल बांग्लादेश में तब्दील होते जा रहा है। ऐसे में सदन के अंदर और बाहर भाजपा यह सवाल उठाएगी कि आदिवासी हितों की बात करने वाली सरकार ने आदिवासियों की घटती आबादी पर क्या किया। बता दें कि 30 जुलाई को झारखंड विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। 31 जुलाई को प्रश्न काल और राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। 2 अगस्त को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व राजकीय कार्य के साथ सत्र समाप्त हो जाएगा।

    Jharkhand Cm Hemant Soren jharkhand vidhan sabha Monsoon Session of Jharkhand Vidhansabha
    Previous ArticleParis Olympics 2024 : मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक | ओलिंपिक में शूटिंग पदक जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
    Next Article पाकुड़ पुलिस और छात्रों में झड़प मामले में थानेदार व एसआई लाइन हाजिर

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.