Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगोल मुंडा का रिम्स में इलाज के दौरान निधन
    Latest

    भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगोल मुंडा का रिम्स में इलाज के दौरान निधन

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 29, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा के बड़े पुत्र मंगोल मुंडा का रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। 26 नवंबर को गंभीर रूप से सड़क हादसे में घायल हुए मंगोल का इलाज रिम्स में चल रहा था। जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया। बता दें कि सोमवार को मंगोल मुंडा अपने एक मित्र के साथ एक सवारी गाड़ी की छत पर सवार होकर खूंटी से तमाड़ जा रहे थे, इसी दौरान सायको थाना क्षेत्र के रुताडीह मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई। वाहन पलटने से छत पर बैठे मंगोल मुंडा और उनका मित्र सड़क पर गिर गए। जिसके कारण मंगोल मुंडा को काफी गंभीर चोटें आईं थी, जबकि उनके मित्र को मामूली चोट लगी थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रिम्स जाकर इलाजरत मंगोल की जानकारी डाक्टरों से ली थी। साथ ही बेहतर इलाज को लेकर निर्देश भी दिए थे। रिम्स की आइसीयू में भर्ती बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा से बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मुलाकात की थी। वह शाम पांच बजे सीधे ट्रॉमा सेंटर के तीसरे तल्ले पर मंगल मुंडा को देखने गए थे। वहां पर प्रभारी निदेशक डॉ शीतल मलुआ, न्यूरो सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ आनंद कुमार और क्रिटिकल केयर के विभागाध्यक्ष से मरीज की पूरी जानकारी ली थी।

    मरीज की स्थिति थी नाजुक

    डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया था कि मरीज की स्थिति काफी नाजुक है। सर्जरी के बाद उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभारी निदेशक डॉ शीतल मलुआ और अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ को बेहतर इलाज मुहैया करने का निर्देश दिया था। वहीं, आवश्यकता पड़ने पर रेफर करने की व्यवस्था करने का भी मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था। मौके पर मुख्यमंत्री ने मंगल मुंडा के परिजनों से भी बातचीत भी की थी।

    Birsa Munda Cm Hemant Soren
    Previous Articleएक्शन मोड में हेमंत सरकार : अनुराग गुप्ता प्रभारी डीजीपी ! रांची के नए डीसी मंजूनाथ भजंत्री
    Next Article पाकुड़ में चौकीदार के पद नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 नवंबर व 1 दिसंबर को पुलिस लाईन मैदान में

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.