Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Health»मोबाइल मेडिकल यूनिट झारखंड के पांच जिलों में देगी स्वास्थ्य सुविधा
    Health

    मोबाइल मेडिकल यूनिट झारखंड के पांच जिलों में देगी स्वास्थ्य सुविधा

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 6, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। झारखंड में मोबाइल मेडिकल की सुविधा से आमलोगों को बहुत ही फायदा होगा। एक दिन पहले ही एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स और स्माइल फाउंडेशन के साथ साझेदारी में सीएम हेमंत सोरेन ने मोबाइल मेडिकल इकाइयों को हरी झंडी दिखाई थी। ‘स्माइल ऑन व्हील्स’ नामक इस कार्यक्रम का लक्ष्य झारखंड के पश्चिम सिंहभूम, साहेबगंज, चतरा, दुमका और गढ़वा जिलों में 2 लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना है। यह पहल इन जिलों के लगभग 60 गांवों तक पहुंचेगी। कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य सरकार की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को मजबूत करना है। प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट योग्य डॉक्टरों, पैरा-मेडिकल स्टाफ, प्वाइंट-ऑफ-केयर और डायग्नोस्टिक सेवाओं और दवाओं से लैस होगी। जहां यह मोबाइल मेडिकल यूनिट मुफ्त ओपीडी सेवाएं और दवाएं प्रदान करेगा, वहीं गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करने में मदद करेगा।

    स्वास्थ्य में सुधार करना प्राथमिकता : रेहान खान

    एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रेहान ए खान ने कहा कि एमएसडी में हम लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं। सरकार, एमएसडी फार्मा और स्माइल फाउंडेशन के बीच यह साझा प्रयास स्वास्थ्य देखभाल चुनौतियों का समाधान करने और नागरिकों की भलाई में सुधार करने के लिए मिलकर काम करने के महत्व को दर्शाता है। एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स इंडिया की कार्यकारी निदेशक- पब्लिक पालिसी, कम्युनिकेशन्स व् मार्किट एक्सेस नीलिमा द्विवेदी, स्माइल फाउंडेशन के को फाउंडर व् एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी शांतनु मिश्रा और स्माइल फाउंडेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विक्रम सिंह वर्मा ने संयुक्त रूप से से कहा कि स्माइल ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत गांवों और वंचित समुदायों के लिए विशेष डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा कर्मचारियों और दवाओं के साथ अच्छी तरह से सज्जित मोबाइल चिकित्सा यूनिट्स द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं सभी नागरिकों तक पहुंचाई जाएँगी । इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं असेवित या अल्पसेवित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के दरवाजे तक पहुंचे।

    News Box Bharat latest news

    gov of jharkhand msd Pharmaceuticals and amile foundation rehan khan
    Previous Articleकन्हैया कुमार बने NSUI प्रभारी
    Next Article खेल मैदानों के चारों ओर वृक्षारोपण हो : सीएम

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.