Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»इंदौर जल संकट पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान । वीडियो वायरल होने के बाद जताया खेद
    Breaking News

    इंदौर जल संकट पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान । वीडियो वायरल होने के बाद जताया खेद

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 1, 2026Updated:January 1, 20262 Mins Read
    Kailash Vijayvargiya, Madhya Pradesh News, Contaminated Water Deaths, Indore News,
    मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित भगीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों के बीच नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बड़े मीडिया विवाद में घिर गए हैं।
    Buy Ad Space

    इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित भगीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों के बीच नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बड़े मीडिया विवाद में घिर गए हैं। हालात का जायजा लेने पहुंचे मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आपा खो दिया और ऑन-कैमरा अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर बैठे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

    क्या है पूरा मामला

    इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र के भगीरथपुरा और आसपास के इलाकों में दूषित पानी पीने से गंभीर स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो गया है। अब तक 4 लोगों की आधिकारिक मौत की पुष्टि हुई है, जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतकों की संख्या 13 तक पहुंच चुकी है। वहीं, 200 से अधिक लोग डायरिया और संक्रमण की शिकायत के साथ अस्पतालों में भर्ती हैं।

    बुधवार रात जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे, तो पत्रकारों ने उनसे सरकार की लापरवाही, जल आपूर्ति की विफलता और निजी अस्पतालों में इलाज के भारी खर्च को लेकर सवाल पूछे। सवालों से नाराज मंत्री ने एक पत्रकार को ‘फोकट के सवाल’ न करने की नसीहत दी और इसी दौरान “घंटा” जैसे शब्द का इस्तेमाल कर दिया।

    वीडियो वायरल, माफी में बोले मंत्री

    घटना का वीडियो सामने आने के बाद मंत्री विजयवर्गीय की चौतरफा आलोचना शुरू हो गई। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए खेद जताया। मंत्री ने लिखा—

    “मेरे क्षेत्र के लोग पीड़ा में हैं, पिछले दो दिनों से मैं सोया नहीं हूं। दुख और तनाव की स्थिति में मीडिया के सवाल पर मेरे मुंह से गलत शब्द निकल गया, जिसका मुझे खेद है।”

    सरकार की कार्रवाई

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले को गंभीर बताते हुए इसे ‘इमरजेंसी स्थिति’ करार दिया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया है और पूरे जल आपूर्ति तंत्र की जांच के आदेश दिए गए हैं।

    विपक्ष का हमला

    इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंत्री के व्यवहार को “सत्ता का अहंकार” बताया और कहा कि जब लोग दूषित पानी से जान गंवा रहे हैं, तब मंत्री का मीडिया और जनता के प्रति ऐसा रवैया अस्वीकार्य है। कांग्रेस ने मंत्री से इस्तीफे की मांग भी की है।

    Contaminated Water Deaths Indore News Indore Water Crisis Kailash Vijayvargiya Madhya Pradesh News
    Previous Articleप्रभास का ‘स्पिरिट’ अवतार देख फैंस हुए बेकाबू, पहली झलक ने मचाया सोशल मीडिया पर तूफान
    Next Article नए साल पर अर्जुन बिजलानी के परिवार में शोक: ससुर राकेश चंद्र स्वामी का निधन

    Explore More

    March 12, 20263 Mins Read

    ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी

    March 12, 20262 Mins Read

    ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency

    March 12, 20262 Mins Read

    फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.