

रांची। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कई स्टार नेता झारखंड आएंगे। इसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुकुल वासनिक झारखंड प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले बीजेपी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने बताया कि झाखंड में I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए देश के कई बड़े नेता सभा करेंगे।
ये स्टार प्रचारक आएंगे
मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर, भुपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, ए रेवंत रेड्डी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, तारिक अनवर, डॉ. अजय कुमार, सुबोधकांत सहाय, राना के. पी. सिंह, आलमगीर आलम, डॉ. रामेश्वर उरा्ंव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, इमरान प्रतापगढ़ी, सुप्रिया श्रीनेत, दीपिका पांडे सिंह, फुरकान अंसारी, डॉ. प्रदीप. बालमुचू, बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, रवीन्द्र सिंह, संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, मानस सिन्हा, गीताश्री उरांव, गुंजन सिंह, अभिजीत राज, मंजूर अंसारी, छविन्द्र करमा, रियाजुल अंसारी, नमन बिक्सल कोंगारी, दयामनी बारला।
झारखंड में कब कहां होंगे चुनाव
फेज-4, वोटिंग 13 मई : सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू
फेज-5, वोटिंग 20 मई : चतरा, कोडरमा, हजारीबाग
फेज-6, वोटिंग 25 मई : रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, धनबाद
फेज-7, वोटिंग 1 जून : राजमहल, दुमका, गोड्डा
झारखंड में चुनाव की महत्वपूर्ण तारीखें
झारखंड में लोकसभा सीटों पर होगा मतदान : 14
अधिसूचना जारी होने की तारीख : 18, 26, 29 अप्रैल व 7 मई
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि : 25 अप्रैल, 3, 6 व 14 मई
मतदान की तिथि : 13, 20, 25 मई व 1 जून
