Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»live loksabha: महिला आरक्षण बिल पेश । लोकसभा की कार्यवाही 20 सितंबर तक के लिए स्थगित
    News

    live loksabha: महिला आरक्षण बिल पेश । लोकसभा की कार्यवाही 20 सितंबर तक के लिए स्थगित

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 19, 2023Updated:September 19, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में नये संसद भवन सभी सांसद प्रवेश किए। संसद मार्च के दौरान भाजपा सांसदों ने वंदे मारतरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीँ, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने हाथ में संविधान लेकर सांसद राहुल गांधी, गौरव गोगोई और अन्य सांसदों के साथ संसद के नए भवन में प्रवेश किया। 1.10 मिनट में राष्ट्रगान के साथ लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई।लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि माननीय सदस्यगण, आज हमारे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है जब हम संसद के नए भवन में लोक सभा की पहली बैठक आरंभ कर रहे हैं।

    पीएम ने सांसदों और देश वासियों से कहा, मिच्छामी दुक्कड़म

    नए संसद भवन के लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी पहला भाषण में कहा कि मैं इस नए संसद भवन में आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं। यह अवसर कई मायनों में अभूतपूर्व है। यह आजादी के अमृत काल की सुबह है। चंद्रयान-3 की आसमान छूती सफलता हर देशवासी को गर्व से भर देती है। भारत की अध्यक्षता में G-20 का असाधारण आयोजन वैश्विक वांछित प्रभाव पाने जैसी अनूठी उपलब्धियां हासिल करने का अवसर बन गया। इसी के आलोक में आधुनिक भारत और प्राचीन लोकतंत्र के प्रतीक- नए संसद भवन में कार्यवाही आज से शुरू हो रही है। पीएम मोदी ने नए संसद भवन में पहला भाषण देते हुए कहा कि संसदीय लोकतंत्र का जब ये नया गृह प्रवेश हो रहा है, यहां आजादी की पहली किरण का साक्षी, पवित्र सेन्गॉल…ये वो सेन्गॉल है जिसको भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का स्पर्श हुआ था। ये सेन्गॉल हमें महत्वपूर्ण अतीत से जोड़ता है। उन्होंने क्षमा पर्व का जिक्र करते हुए कहा कि मैं पूरी विनम्रता से सभी सांसदों और देश वासियों से मिच्छामी दुक्कड़म कहना चाहता हूं।

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम की घोषणा

    पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल को पारित करने के लिए बिल के नाम की घोषणा की। उन्होंने दोनों सभाओं के सांसदों से इस मामले में सहयोग करने की अपील की। पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के की घोषणा की।

    कांग्रेस ने सबसे पहले महिला आरक्षण बिल लाया

    कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने अपने भाषण के दौरान संविधान का पाठ किया। उन्होंने लोकसभा में उपाध्यक्ष के पद पर किसी की नियुक्ति नहीं होने पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि सबसे पहले राजीव गांधी की सरकार के समय ही सबसे पहले महिला आरक्षण बिल लाने की बात कही। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सरकार के समय भी महिला आरक्षण बिल लाने की बात कही गई। इसके बाद पक्ष का हंगामा शुरू हो गया।

    2 बजकर 12 मिनट में बिल पेश हुआ

    इसके बाद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक यानी नारी शक्ति वंदन पेश किया। य़ह बिल 2 बजकर 12 मिनट में बिल पेश हुआ। केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि अभी लोकसभा में 82 महिला सांसद हैं। बिल पास हो जाने के बाद 181 महिला सांसद हो जाएंगी। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 20 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

    New Parliament
    Previous Articleबड़ा हादसा: गिरिडीह जिले में तालाब में स्नान करने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत
    Next Article जिसे भाई मानती थी उसने 12 साल तक शादी का झांसा देकर लड़की की इज्जत से खेलता रहा । पुलिस में मामला दर्ज

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.