Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»लैंड स्कैम : ED ने तीन को गिरफ्तार किया
    News

    लैंड स्कैम : ED ने तीन को गिरफ्तार किया

    News Box BharatBy News Box BharatMay 10, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। राजधानी लैंड स्कैम से जुड़े मामले में ईडी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो कोलकाता रजिस्ट्रार ऑफिस के कर्मी व एक हजारीबाग कोर्ट का कर्मी है। गुरुवार देर तीनों आरोपियों को गिरफ्तारी हुई। मिली जानकारी के अनुसार जमीन घोटाला मामले में फर्जी कागजात बनाने में शामिल कोलकाता रजिस्ट्रार ऑफिस के सफाईकर्मी संजीत और कोलकाता रजिस्ट्रार ऑफिस के ही तापस घोष को गिरफ्तार किया गया। वहीं, झारखंड के हजारीबाग कोर्ट के कर्मी इरशाद अख्तर को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों की गिरफ्तारी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला के मामले में हुई है। ईडी ने गुरुवार को तीनों को समन देकर रांची स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया था. कई घंटों चली पूछताछ के बाद ईडी ने गुरुवार की देर रात तीनों की गिरफ्तार कर लिया।

    हेमंत सोरेन से जुड़ी जमीन का भी बना था फर्जी पेपर

    ईडी ने जांच में पाया था कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के कथित 8.96 एकड़ जमीन के दो प्लॉट का भी फर्जी दस्तावेज बना था। इन दो फर्जी प्लॉट की डीड का मिलान, बरियातू के चेशायर होम रोड की 4.83 एकड़ जमीन के फर्जी डीड से कराया गया। जांच में फोरेंसिक टीम ने पाया कि बरियातू जमीन के पेपर, हेमंत सोरेन की जमीन के दो पेपर और मो इरशाद को हैंडराइटिंग एक ही हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की पोल खुलने के बाद मो. इरशाद को समन भेजा भेजा गया था।

    शुक्रवार को अदालत में किया जाएगा पेश

    गिरफ्तार तापस घोष, संजीत कुमार और इरशाद अख्तर को शुक्रवार को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जहां ईडी अदालत से तीनों को रिमांड पर लेने के लिए आग्रह करेगी, रिमांड मिलने पर तीनों से जमीन घोटाले में पूछताछ की जाएगी।

    ED
    Previous ArticleLok Sabha Election : आज झारखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी पारा को हाई करेंगे
    Next Article अब से कुछ घंटे बाद सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन व केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू होगी

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.