Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»जमीन घोटाला : JMM नेता अंतू तिर्की सहित 4 लोगों को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया
    Latest

    जमीन घोटाला : JMM नेता अंतू तिर्की सहित 4 लोगों को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया

    News Box BharatBy News Box BharatApril 17, 2024Updated:April 17, 20243 Mins Read
    Buy Ad Space

    _ सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

    _ अब रिमांड पिटीशन पर कल सुनवाई होगी

    रांची। जमीन घोटाले मामले में ED द्वारा गिरफ्तार झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता अंतू तिर्की सहित 4 लोगों पीएमएलए कोर्ट के स्पेशल ज़ज के समक्ष पेश किया गया। रामनवमी की छुट्टी होने की वजह से स्पेशल जज की आवास सभी की पेशी हुई। सभी को सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए लाया गया। ईडी ने 7 दिनों की रिमांड मांगा। अब रिमांड पिटीशन पर कल सुनवाई होगी। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दे की मंगलवार को ही ED ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतू तिर्की के बरियातू स्थित घर पर रेड मारी थी। ईडी की टीम मंगलवार की सुबह अंतू तिर्की के बरियातू में झामुमो मुख्यालय के समीप स्थित आवास, मोरहाबादी में टैगोर हिल के समीप रहने वाले जमीन कारोबारी विपिन सिंह और कोकर में बैंक कालोनी के समीप रहने वाले प्रियरंजन सहाय और इरशाद के आवास पर पहुंची थी। इन चारों के यहां जमीन घोटाला मामले में ईडी ने छापेमारी की। ईडी पिछले आठ दिनों से बरियातू स्थित 8.86 एकड़ जमीन मामले में गिरफ्तार सद्दाम हुसैन से पूछताछ कर कर रही है। सद्दाम से मिले इनपुुट के आधार पर ही इन चारों के यहां ईडी ने छापेमारी की और इनकी गिरफ्तारी हुई।

    छापेमारी में मिले थे कई अहम दस्तावेज

    मंगलवार को दिनभर चली छापेमारी में ED को इन ठिकानों से जमीन व अन्य अहम दस्तावेज हाथ लगे। जिसकी छानबीन ईडी कर रहा है। ईडी इन दस्तावेजों के आधार पर ही चारों की गिरफ्तारी की है। अब ईडी उनके यहां से मिले दस्तावेजों के संबंध में भी उनसे जल्द पूछताछ करेगा। ईडी ने पूर्व में बरियातू स्थित 8.86 एकड़ जमीन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया था। पिछले आठ दिनों से ईडी पूर्व में गिरफ्तार सद्दाम हुसैन को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहा है।

    वॉक पर निकले और पहुंच गई ED

    बता दें कि अंतू मंगलवार की सुबह मोरहाबादी में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वे अपने परिचितों के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे थे कि अचानक उनके घर से फोन आया कि ईडी की टीम उनके घर पहुंची है, वे जल्दी से आ जाए। उन्होंने अपने परिचितों को इसकी जानकारी दी। वे अपनी गाड़ी में बैठकर घर के लिए निकलने ही वाले थे कि उन्हें लेने के लिए ईडी के अधिकारी पहुंच गए। फिर उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर ईडी की टीम उनके आवास पहुंची।

    Previous ArticleLok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने गोड्डा से दीपिका पांडे। धनबाद से अनुपमा व चतरा से त्रिपाठी को मैदान में उतारा
    Next Article 21 को रांची में उलगुलान महारैली : अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल होंगी

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.