Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»पिठोरिया व कांके इलाके में सक्रिय भू-माफिया सजाउद्दीन अंसारी जिला बदर
    Crime

    पिठोरिया व कांके इलाके में सक्रिय भू-माफिया सजाउद्दीन अंसारी जिला बदर

    News Box BharatBy News Box BharatJune 22, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    थाने में बांड भरकर 3 माह के लिए जिला से बाहर रहने का आदेश

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले के पिठोरिया और कांके इलाके में सक्रिय कुख्यात भू-माफिया सजाउद्दीन अंसारी को जिला बदर कर दिया गया। यह आदेश रांची जिले के उपायुक्त न्यायालय ने दिया है। आदेश में कहा गया है इस भू माफिया की आपराधिक गतिविधियों से आम जनता में आतंक एवं दहशत का माहौल है। एसएसपी रांची के अनुशंसा का हवाला देकर कहा गया है कि सजाउद्दीन अंसारी एक आपराधिक तत्व है, जिन्होंने अपने अपराधिक कृत्यों से रांची जिले के पिठोरिया, कांके व आसपास के थाना क्षेत्र में अशांति फैला रखा है। यह पूर्व में भी मारपीट, रंगदारी सहित अन्य कांड में आरोपित रह चुके हैं। इसकी अपराधिक गतिविधियों से आम जनता में आतंक व दहशत फैला हुआ है। जिसके कारण इसके खिलाफ गवाही देने या उसका नाम पुलिस को बताने के लिए आम जनमानस तैयार नहीं होते हैं। इसकी वजह से कई अपराधिक घटनाओं में इसके शामिल रहने के बावजूद भी केस दर्ज नहीं हो पाया है। इस मामले में सजाउद्दीन की ओर से भी अपना पक्ष दाखिल किया गया, जिसे दरकिनार करते हुए टिप्पणी की गई है कि सजाउद्दीन द्वारा दिया गया जवाब महज उसके बचने का प्रयास है।

    23 सितंबर तक जिले से बाहर रहने का आदेश

    उपायुक्त के न्यायालय में पारित आदेश के अनुसार 23 सितंबर 2024 तक के लिए भूमिया सजाउद्दीन अंसारी को रांची जिले से बाहर रहने का आदेश दिया गया है। आदेश में 23 जून 2024 तक 25 हजार के दो मुचलकों के साथ बंध पत्र भरने का भी आदेश हुआ है। जिले में प्रवेश करने के लिए उपायुक्त के न्यायालय से पूर्वानुमति लेने का भी आदेश दिया गया है। संबंधित आदेश की प्रति वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, रांची जिले के सभी थाना प्रभारी को भेजा गया है। जबकि एक प्रति सजाउद्दीन अंसारी को भी प्रेषित की गई है।

    4 कांडों का दिया गया हवाला

    संबंधित आदेश में सजाउद्दीन के खिलाफ पिठोरिया थाने में दर्ज चार अलग-अलग कांडों का हवाला दिया गया है। इनमें पिठोरिया थाना कांड संख्या 128/2020, पिठोरिया थाना कांड संख्या 22/2022, पिठोरिया थाना कांड संख्या 135/2023, पिठोरिया थाना कांड संख्या 12/2024 के अलावा पांच अलग-अलग सनहा का भी हवाला दिया गया है।

    crime ranchi crime
    Previous Articleरांची महिला फुटबॉल लीग : डिबडीह की अलिशा ने किया डबल हैट्रिक | यूनाईटेड छोटानागपुर एफसी 12 गोल से हारा
    Next Article मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने घाटशिला में 71 करोड़ 63 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.