Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने घाटशिला में 71 करोड़ 63 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी
    News

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने घाटशिला में 71 करोड़ 63 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी

    News Box BharatBy News Box BharatJune 23, 20245 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित मऊभंडार में आयोजित विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच 71 करोड़ 63 लाख 4 हज़ार 200 रुपए की परिसम्पतियों का वितरण किया। इस अवसर पर 45 करोड़ 79 लाख 99 हज़ार 980 रुपए की 2141 योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया। इसमें 14 करोड़ 88 लाख 44 हज़ार 580 रुपए की 15 योजनाओं का शिलान्यास एवं 30 करोड़ 91 लाख 55 हज़ार 400 रुपए की योजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रवृत्ति योजना, वन पट्टा वितरण योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना समेत अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के 20, 484 लाभुकों के बीच बांटी।

    झारखंड को अव्वल राज्य बनाएंगे

    सीएम ने कहा कि झारखंड को संवारना है। इस राज्य को नई दिशा देना है। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को आगे बढ़ाना है। इसी प्रतिबद्धता के साथ हमारी सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग और भागीदारी से झारखंड को अव्वल राज्य बनाएंगे। राज्य की जनता को हमारी सरकार कई नई सौगात देने जा रही है। अब बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा। वहीं, 25 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम उम्र की बहनों और बेटियों को सरकार आर्थिक सहायता देने जा रही है। किसानों के दो लाख रुपए तक का कृषि लोन माफ करने का भी निर्णय सरकार ने लिया है। इन योजनाओं के जरिए राज्य की जनता को आगे बढ़ाने और सशक्त बनाने का प्रयास हो रहा है।

    चुनौतियों के बीच विकास को दे रहे गति

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के साढ़े चार वर्ष हो चुके हैं। आप इस बात से वाकिफ हैं कि सरकार गठन के साथ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से सामना करना पड़ा। ऐसे हालत में भी हमारी सरकार ने जीवन और जीविका के लिए बेहतरीन कार्य किया। इसके बाद जब विकास को गति गति देने की शुरुआत हुई तो कई विपरीत परिस्थितियां आ खड़ी हुई। लेकिन, इन तमाम चुनौतियों से निपटते हुए हम विकास को लगातार गति देने का काम कर रहे हैं ।

    गरीबों के पक्का मकान होने के सपने को कर रहे सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने दम पर अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख गरीबों और जरूरतमंदों के अपना पक्का मकान होने के सपने को पूरा कर रही है। हमारी सरकार का संकल्प है कि इस राज्य में कोई भी व्यक्ति बिना पक्का मकान के नहीं रहे।

    यह आपकी सरकार है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है। ऐसे में आपकी भावनाओं, उम्मीदों और आकांक्षाओ को पूरा करने की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में “आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम के जरिए सरकार आपके दरवाजे पर पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान करने के साथ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम आगे भी चलाया जाएगा, क्योंकि जनता से जुड़कर हम राज्य को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    हर सेक्टर का कर रहे सर्वांगीण विकास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बना रहे हैं। लगभग 15 हज़ार किलोमीटर लंबी सड़के बना रही हैं । वहीं सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार समेत सभी सभी सेक्टर की व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम हो रहा है। लोगों को आगे बढ़ने के लिए के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर देने का प्रयास जारी है। खेतों में सालों भर पानी रहे, इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। राज्य में स्थित निजी क्षेत्र की कंपनियों में स्थानीय को नौकरी देने का कानून सरकार ने बनाया है। अब अभियान चलाकर यहां के युवाओं को निजी संस्थानों में नौकरी दिलाई जाएगी। शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बना रहे हैं। यहां के गरीब बच्चे भी इंजीनियर डॉक्टर और अफसर बनें, इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना समेत कई और योजनाएं चल रही है। इन तमाम योजनाओं के माध्यम से यहां के आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, गरीब, मजदूर, बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला, युवा हर किसी को सशक्त करने का प्रयास निरंतर जारी है।

    राज्य के पिछड़ापन को दूर करने का संकल्प

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक और खनिज संसाधनों के मामले में काफी धनी है। यहां कोयला, तांबा, लोहा, सोना और यूरेनियम समेत कई खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि इस राज्य की गिनती देश के पिछड़े राज्यों में होती है । यहां के लोग गरीबी और अभाव की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आदिवासियों-मूलवासियों ने झारखंड अलग राज्य के लिए लंबा संघर्ष किया था। अलग राज्य की लड़ाई में कई आंदोलनकारी शहीद हुए थे। लेकिन अलग राज्य बनने के बाद उनके सपनों का झारखंड नहीं बन सका, लेकिन हमारी सरकार इस राज्य के आंदोलनकारियों और यहां की जनता की भावनाओं के अनुरोध राज्य का नवनिर्माण करने की दिशा में मजबूती कदम बढ़ा दिए हैं।

    कार्यक्रम में ये हुए शामिल

    इस कार्यक्रम में विधायक रामदास सोरेन, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, झारखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरि , जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त हरि कुमार केशरी तथा जिले के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

    Cm Jharkhand Champai Soren jharkhand
    Previous Articleपिठोरिया व कांके इलाके में सक्रिय भू-माफिया सजाउद्दीन अंसारी जिला बदर
    Next Article रांची महिला फुटबॉल लीग : जेएसएसपीएस | ब्लू पैंथर व लिटिल एंजेल गोवा रेड जीते

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.