Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Education»JSSC CGL : हजारीबाग में छात्रों ने पुलिस पर किया पथराव | पुलिस के लाठीटार्ज में कई छात्र घायल
    Education

    JSSC CGL : हजारीबाग में छात्रों ने पुलिस पर किया पथराव | पुलिस के लाठीटार्ज में कई छात्र घायल

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 10, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। JSSC CGL परीक्षा परिणाम को रद्द करने के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों पर हजारीबाग पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। वहीं, उग्र छात्रों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसमें एक दर्जन से अधिक गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मंगलवार को हजारीबाग बंद को लेकर छात्रों ने जमकर बवाल काटा। छात्रों ने NH-33 जाम कर दिया और लगभग 4 घंटे तक एनएच को जाम रखा। इस दौरान प्रशासन के समझाने के बावजूद छात्र इस बात को लेकर अड़े रहे कि परीक्षा परिणाम रद्द किया जाए। जब स्थिति बिगड़ी हुई देखी तो प्रशासन ने लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। लगभग आधे घंटे तक पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रांची से विधानसभा सत्र से हिस्सा लेने के बाद विधायक प्रदीप प्रसाद भी भारत माता चौक पहुंचे और छात्रों को समझने की कोशिश की। लेकिन छात्र इस बात को लेकर अड़े रहे कि परीक्षा परिणाम अविलंब रद्द किया जाए। जब स्थिति अनियंत्रित हुई तब सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की घटनास्थल से निकाल गए।

    पुलिस ने आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया

    इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। घटनास्थल पर एसडीओ सदर अशोक कुमार, एडिशनल एसपी अमित कुमार पांच थाना के थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। इस हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात की गई। इस घटना पर हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि बहुत समझाने के बावजूद स्थिति नियंत्रण के बाहर हो गई, तब भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस आंदोलन को उदय कुमार मेहता और बरकट्ठा के महेंद्र यादव की अगुवाई में की जा रही थी।

    Jssc-Cgl
    Previous Articleदेश के पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा का 92 साल की उम्र में निधन
    Next Article आज हेमंत सोरेन की सरकार सदन में बहुमत हासिल करेगी

    Explore More

    February 25, 20262 Mins Read

    अश्लील कंटेंट पर सरकार का प्रहार: 5 और OTT प्लेटफॉर्म्स ब्लॉक

    January 3, 20261 Min Read

    GST संग्रह में झारखंड ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

    June 5, 20252 Mins Read

    JAC 12th Arts Result 2025: स्टेट टॉपर बना राजमहल का छात्र देव तिवारी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.