Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»JSCA की एजीएम हंगामेदार | नए मेंबर बनाने पर 5 सदस्यीय टीम करेगी फैसला
    News

    JSCA की एजीएम हंगामेदार | नए मेंबर बनाने पर 5 सदस्यीय टीम करेगी फैसला

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 26, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। गढ़वा में शनिवार को आयोजित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) हंगामेदार रही। एजीएम में शामिल होने आए लगभग 246 सदस्यों ने जेएससीए की कार्यशैली पर ही सवाल खड़ा कर दिए। मीटिंग शुरू होते ही सदस्यों ने कहा कि एजीएम में साल-भर का कार्य का रिपोर्ट बुक यहां देना गलत है। यह पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। सदस्यों ने कहा कि जब हमलोगों को जेएससीए के आय-व्यय व अन्य जानकारी ही पहले नहीं मिलेगी तो ऐसा एजीएम करने से फायदा क्या है। एजीएम से कम से कम 10 दिन पहले सभी सदस्यों को एनुअल बुक मिल जाना चाहिए था, ताकि इस एनुअल बुक को पढ़कर सवाल किया जा सकता। लेकिन जेएससीए ने ऐसा नहीं किया। जबकि एजीएम से पहले एनुअल बुक मिल जाता था। एजीएम के दौरान एनुअल बुक देना ये गलत है। सभी सदस्यों ने इसपर जमकर विरोध किया। इसको लेकर खूब हंगामा एजीएम के दौरान हुआ। कहा जा सकता है कि एजीएम में शिरकत करने आए लगभग सभी सदस्यों ने इसका खुलकर विरोध किया।

    17 से 33 नाम कैसे हो गया

    मिली जानकारी के अनुसार नए सदस्यों को जेएससीए में शामिल करने को लेकर जमशेदपुर के अलावा सभी सदस्यों ने इसका भी विरोध किया। वहीं, चाईबासा के असीम सिंह ने कहा कि जब 17 सदस्यों के नाम पर स्व. अमिताभ चौधरी के रहते ही मुहर लग गई थी, तो फिर 33 नए सदस्यों का नाम कहां से आ गया। इसको लेकर भी खूब हंगामा हुआ। एजीएम में शामिल सभी सदस्यों ने कहा कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। भारी हंगामा को देख जेएससीए प्रबंधन ने इसको लेकर एक 5 सदस्यीय कमेटी बना दिया। साथ ही कहा कि इसमें 2 आैर लोगों को शामिल किया जाएगा। यानि सात लोगों की टीम नए मेंबर के नाम को देगी। 5 सदस्यीयी कमेटी में अजयनाथ शाहदेव, विनय सिंह, संजय सिंह, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह को शा्मिल किया है।

    स्व. अमिताभ चौधरी ने 17 के नाम को फाइल किया था

    आपको बता दें कि 1 मई 2022 को हुए एजीएम में स्वर्गीय अमिताभ चौधरी ने 17 नए सदस्यों को जेएससीए में शामिल करने को लेकर नाम का अनाउंस किया था। इसको हाउस में पास करा लिया गया था। लेकिन वो लिस्ट किसी सदस्यों को नहीं मिल पाया था। अब सवाल उठता है कि ये 17 नाम अमिताभ चौधरी ने किसका रखा था, या फिर उनके द्वारा बनाया गया लिस्ट में फेरबदल कर दिया गया। अब नए सदस्यों को शामिल करना जेएससीए के लिए लोहे का चना चबाना जैसा होगा।

    jharkhand cricket assocition
    Previous Articleट्रैफिकिंग की शिकार झारखंड की तीन लड़कियों को रांची लाया गया
    Next Article सीनियर डिवीजन फुटबॉल: फाइनल में मेकॉन व संत जॉन्स के बीच होगा महामुकाबला

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.