Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sports»रांची का दिल जीत गए जोंटी रोड्स, कहा- भारत है मेरा दूसरा घर
    Sports

    रांची का दिल जीत गए जोंटी रोड्स, कहा- भारत है मेरा दूसरा घर

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 10, 20253 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। विश्व क्रिकेट के महानतम फील्डरों में शामिल पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने रविवार देर रात रांची पहुंचे। वह रांची चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। शहर में आते ही उन्होंने स्थानीय लोगों के उत्साह और गर्मजोशी की जमकर सराहना की। रोड्स ने कहा, रांची की ऊर्जा और यहां के लोगों का प्यार वाकई अद्भुत है। मैंने भारत के कई शहर देखे हैं, लेकिन यहां का माहौल सबसे अलग और आत्मीय लगा। यहां के बच्चों में क्रिकेट के प्रति दीवानगी भारतीय क्रिकेट के भविष्य को उज्ज्वल बना रही है। मैं यह देखकर हैरान हूं कि आज की पीढ़ी भी मेरे पुराने मैच देखकर मुझे पहचानती है। यह साबित करता है कि क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। बता दें कि रांची के जिमखाना क्लब में आयोजित 4 से 9 नवंबर तक रांची चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कल्चरल एंड नॉलेज डेवलपमेंट और अग्रवाल युवा सभा के बीच मुकाबला हुआ। कल्चरल एंड नॉलेज डेवलपमेंट की टीम ने जीत दर्ज की और विजेताओं को जोंटी रोड्स ने ही पुरस्कार दिए।

    धौनी हमेशा से मेरी प्रेरणा रहे हैं

    महेंद्र सिंह धौनी के बारे में बात करते हुए जोंटी ने कहा, धौनी हमेशा से मेरी प्रेरणा रहे हैं। उनकी फिटनेस, शांत स्वभाव और मैदान पर अडिग रहने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। जब टी-20 क्रिकेट में दूसरे कप्तान दबाव में आ जाते हैं, धौनी तब भी शांत और स्थिर दिखते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी बताया कि भले ही उन्होंने धौनी के साथ सीधे काम नहीं किया, लेकिन कोचिंग के दौरान धौनी के खिलाफ रणनीति बनाना हमेशा एक चुनौती रही।

    मेरा जोश कम नहीं हुआ

    56 वर्षीय रोड्स ने अपने जुनून का जिक्र करते हुए कहा, उम्र बढ़ने के बावजूद मेरा जोश कम नहीं हुआ। मेरी पत्नी अब भी मुझे मैदान में डाइव लगाते देख घबरा जाती हैं, लेकिन यह मेरी आदत है। अगर मैं 60 का भी हो जाऊं और गेंद मेरे पास आए, तो मैं उसे रोकने के लिए जमीन पर जरूर गिरूंगा। युवा क्रिकेटरों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा, सिर्फ मेहनत करना काफी नहीं है; सही अभ्यास जरूरी है। आज क्रिकेट शारीरिक रूप से बहुत मांग वाला खेल बन गया है। कई युवा खुद को अजेय समझते हैं, लेकिन फिटनेस और रिकवरी के बीच संतुलन बनाना ही आपके करियर को लंबा चला सकता है।

    भारत मेरा दूसरा घर है

    भारत के प्रति अपने लगाव को साझा करते हुए जोंटी ने कहा, भारत मेरा दूसरा घर है। मैं हर साल लगभग पांच महीने यहां बिताता हूं। इस बार मैं बंगलुरु से रांची आया हूं और अब चंडीगढ़ जाऊंगा। मेरी मोटरबाइक गोवा में है और मुझे लोगों से आमने-सामने मिलना पसंद है, क्योंकि हर मुलाकात से कुछ नया सीखने को मिलता है।

    Jonty Rodes
    Previous Articleरणजी ट्रॉफी में धमाका! आकाश कुमार चौधरी ने 11 गेंदों में जड़ी 6,6,6,6,6,6,6,6,छक्के
    Next Article प्रदूषण का कहर: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर, ज़हरीले धुएं से घुटा दम

    Explore More

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    February 1, 20262 Mins Read

    क्रिकेट जगत में भूचाल: पाकिस्तान सरकार का फरमान—वर्ल्ड कप खेलेंगे, पर भारत से नहीं भिड़ेंगे

    January 5, 20262 Mins Read

    संघर्ष से सफलता तक: ‘द गोल मशीन’ अनुष्का का प्रेरणादायक सफर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.