Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»दावोस में झारखंड की बेटियां: वैश्विक मंच पर महिला सशक्तिकरण का संदेश
    All About Jharkhand

    दावोस में झारखंड की बेटियां: वैश्विक मंच पर महिला सशक्तिकरण का संदेश

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 13, 20263 Mins Read
    Jharkhand, Kalpana Soren, World Economic Forum 2026, Women Empowerment, Davos Summit
    विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड की आवाज: महिला सशक्तिकरण पर कल्पना सोरेन का वैश्विक संदेश
    Buy Ad Space

    विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 में पहली बार झारखंड की मौजूदगी राज्य के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। यह उपस्थिति केवल औद्योगिक संभावनाओं और निवेश के अवसरों तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड की महिलाओं की आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और समावेशी विकास के मॉडल को दुनिया के सामने रखने का अवसर भी है।

    झारखंड की बेटी और विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष सह विधायक कल्पना सोरेन दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे वैश्विक मंच से यह संदेश देंगी कि जब समाज की आधी आबादी नेतृत्व करती है, तो विकास अधिक मजबूत, टिकाऊ और समावेशी होता है।

    महिला नेतृत्व और समावेशी विकास पर फोकस

    कल्पना सोरेन महिला नेतृत्व, लैंगिक समानता और समावेशी विकास से जुड़े कई उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय मंचों को संबोधित करेंगी। वे आदिवासी, ग्रामीण और आर्थिक रूप से हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की वास्तविकताओं और आकांक्षाओं को वैश्विक स्तर पर साझा करेंगी और बताएंगी कि यही महिलाएं आज झारखंड के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की मुख्य शक्ति बन चुकी हैं।

    दावोस में वे BRICS महिला सशक्तिकरण पैनल, ET Women Empowerment Dialogue, Alliance for Global Good के ‘We Lead’ मंच और भारत पवेलियन के आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

    झारखंड मॉडल: आत्मनिर्भर महिलाएं, मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था

    वैश्विक मंच पर यह जानकारी भी साझा की जाएगी कि झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के माध्यम से राज्य की 35 लाख से अधिक महिलाएं, 2.80 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अब तक ₹5000 करोड़ से अधिक का ऋण स्वीकृत किया गया है।

    आज ये महिलाएं किसान, उद्यमी, कारीगर और आजीविका सृजनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं।
    लखपति दीदी, पलाश, जोहार, झिमडी, अदिवा और आजीविका कैफे जैसी योजनाओं से हजारों महिलाएं सालाना ₹1 लाख से अधिक आय अर्जित कर रही हैं।

    पलाश ब्रांड के उत्पाद अब राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भी पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि 2026 तक पलाश ब्रांड का कारोबार ₹45 करोड़ तक पहुंच सकता है। वहीं मंईयाँ सम्मान योजना के तहत हर साल महिलाओं को दी जा रही ₹17 हजार करोड़ की सम्मान राशि से महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिली है।

    यूके दौरे में शिक्षा और कौशल विकास पर चर्चा

    दावोस के बाद कल्पना सोरेन यूनाइटेड किंगडम की यात्रा करेंगी, जहां वे शिक्षा, कौशल विकास, जलवायु परिवर्तन और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े राउंड टेबल संवादों में शामिल होंगी। इस दौरान यूके सरकार के अधिकारियों और प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ भी उनकी बैठकें प्रस्तावित हैं।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वे मरांग गोमके स्कॉलरशिप के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे झारखंड के छात्रों से भी मुलाकात करेंगी। आने वाले दिनों में ये पहल भारत-यूके के बीच समावेशी विकास और महिला नेतृत्व को लेकर सहयोग को और मजबूत करेंगी।

    Davos Summit harkhand Kalpana Soren Women Empowerment World Economic Forum 2026
    Previous Articleरांची में नेशनल स्कूल साइकिलिंग प्रतियोगिता के कारण 2 दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा
    Next Article BRICS 2026: भारत ने शुरू की अध्यक्षता, एस. जयशंकर ने लोगो और वेबसाइट का किया लॉन्च

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.