Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Social»धर्मशाला पर बने होटल पर से कब्जा हटाया जाएगा : झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड
    Social

    धर्मशाला पर बने होटल पर से कब्जा हटाया जाएगा : झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 22, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड राज्य हिन्दु धार्मिक न्यास बोर्ड की दूसरी बैठक न्यास बोर्ड के कार्यालय हिनू में संपन्न हुई। बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने की। बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। मौके पर सदस्य राकेश सिन्हा, संजीव तिवारी, अजय मिश्रा, न्यास बोर्ड कार्यालय के अधीक्षक अशोक राय उपस्थित हुए। बैठक के दौरान कई गंभीर मसले भी सामने आए, जैसे- देवघर में कई ऐसे न्यास बोर्ड के जमीन हैं, जिनपर कावांरियों के सुविधा के लिए बनी धर्मशाला को फर्जीवाड़ा करते हुए बेच दिया गया है या उसपर होटल बना दिया गया। सदस्यों ने यह प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि अविलंब उन चिन्हित धर्मशालाओं को न्यास बोर्ड अपने कब्जे में लेगी और फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित हुआ कि जिन मंदिरों का निबंधन नहीं हो पाया है, उनका निबंधन 15 दिनों के अंदर कराने की दिशा में बोर्ड पहल रेगी और नई कमिटी का गठन करेगी। तमाम जिलों में स्वंयसेवकों की एक कमिटी का गठन किया जाएगा जो मंदिर के रख-रखाव सहित निबंधन की प्रक्रिया में अपनी महत्ती भूमिका अदा करेगी। इसके साथ-साथ राज्य के कई ऐसे मंदिर है, जिनकी भूमि अतिक्रमित किया गया उनको अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा और वहां श्रद्धालुओं के लिए मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ साथ यह भी निर्णय लिया गया है कि स्वंयसेवकों का प्रशिक्षण शिविर अगस्त माह में करवाया जाएगा।

    deoghar hindu dharmik nyas board jay shanker pathak rakesh sinha
    Previous Articleनशे की हालत में पिता की पिटाई से एक बच्ची की मौत, 3 बच्चों का इलाज रिम्स में चल रहा
    Next Article आज 24 आईपीएस अधिकारियों को सीएम बैच लगाकर सम्मानित करेंगे

    Explore More

    February 26, 20262 Mins Read

    लखनऊ ड्रम मर्डर केस: कोर्ट ले जाते समय आरोपी बेटे का बयान—“गलती से हो गया”

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    January 12, 20261 Min Read

    राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ मनाया गया स्वामी विवेकानंद का 164वां जन्मोत्सव

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.