Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»अडानी मामले व मणिपुर हिंसा के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ‌BJP नेताओं पर साधा निशाना
    Latest

    अडानी मामले व मणिपुर हिंसा के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ‌BJP नेताओं पर साधा निशाना

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 18, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड कांग्रेस की ओर से गौतम अडानी और उनके साथियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और मणिपुर में जारी हिंसा, केंद्र की मोदी सरकार के राज में देशभर में फैले भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ राजभवन तक मार्च निकाला। यह मार्च प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में निकला। कांग्रेस के राजभवन मार्च में मंत्री इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महिला कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य विभागों के नेता शामिल हैं। कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने और अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते नजर आए।

    अडानी पर पीएम क्यों नहीं कुछ बोल रहे

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्थल से कांग्रेस भवन होते हुए राजभवन तक के लिए मार्च पर निकले। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि गौतम अडाणी मामले में किस तरह से रिश्वतखोरी और जालसाजी हुआ है। साथ ही जिस तरह से मणिपुर में लगातार हिंसा हो रही है, कर्फ्यू लगा हुआ है, गोलियां चल रही हैं, बावजूद केंद्र सरकार मौन है। आज तक प्रधानमंत्री वहां नहीं गए, साथ ही वहां के सीएम भी विफल साबित हुए हैं, फिर भी उन्हें अपदस्थ नहीं किया जा रहा है, जिसके खिलाफ आज कांग्रेस राजभवन मार्च कर रही है। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे मणिपुर राज्य का हिस्सा ही नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि गौतम अडानी, जिनके खिलाफ अमेरिका में मामला दर्ज है, को यहां ईडी ने समन तक नहीं भेजा है। आज पंडित नेहरू और बाबा साहब के बारे में बेबुनियाद बातें कही जा रही हैं। भाजपा और उसके नेताओं का आरक्षण विरोधी रुख उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न डरने वाले हैं और न ही पीछे हटने वाले हैं।

    Adani Congress manipur Mp Rahul Gandhi
    Previous Articleपिठोरिया में रंगदारी के लिए युवक पर किया जानलेवा हमला | आक्रोश में ग्रामीण | थानेदार पर अपराधियों को संरक्षण देने के लगे आरोप
    Next Article BreakingNow: मुंबई के पास समंदर में बड़ा हादसा ! अबतक 13 लोगों की मौत

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.