Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»पिठोरिया में रंगदारी के लिए युवक पर किया जानलेवा हमला | आक्रोश में ग्रामीण | थानेदार पर अपराधियों को संरक्षण देने के लगे आरोप
    Crime

    पिठोरिया में रंगदारी के लिए युवक पर किया जानलेवा हमला | आक्रोश में ग्रामीण | थानेदार पर अपराधियों को संरक्षण देने के लगे आरोप

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 18, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रांची के पिठौरिया में बुधवार को कुख्यात अपराधी सजाउद्दीन और उसके गुर्गों ने रंगदारी के लिए कोकदोरो निवासी सफदर सुल्तान पर जानलेवा हमला किया। इससे सफदर सुलतान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं और थानेदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना से पहले से ही पिठोरिया थानेदार पर लगातार संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं। चूंकि कई एफआईआर दर्ज होने के बाद भी थानेदार सजाउद्दीन और उसके गुर्गों को गिरफ्तार करने के बजाए राहत दे रखे हैं। जबकि सजाउद्दीन जिला बदर अपराधी रह चुका है। कई मामलों में वारंटी भी है। थानेदार गौतम कुमार रॉय पर लगातार कुख्यात अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं।

    20 लाख मांगी रंगदारी

    जानलेवा हमला करने की घटना को लेकर सफदर सुल्तान ने कोकदोरो निवासी सजाउद्दीन अंसारी, शाहिद अंसारी उर्फ छोटू उर्फ तारीफ अंसारी, रमीज अंसारी, इरशाद अंसारी, खालिक अंसारी, बबलू उर्फ अर्सलान अंसारी, समशाद अंसारी, शहबाज अंसारी, और उपरकोनकी निवासी साहिल अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि बुधवार की सुबह करीब 9 बजे एक जमीन पर उनके झाड़ियों की साफ-सफाई करवा रहे थे। इस दौरान वहां बलेनो कार (JH01-FB-3929) में सवार होकर सभी अपराधी पहुंचे और 20 लाख की रंगदारी की मांग की और जान मारने की धमकी दी। इसके बाद चारदीवारी को लात से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद करीब 11ः55 बजे संबंधित जमीन से 500 मीटर की दूरी पर स्थित वे अपने निर्माणाधीन मकान और मार्केट में अपने छोटे बच्चे के साथ खड़े होकर निर्माण कार्य देख रहे थे। उसी दौरान वहां महिंद्रा थार (JH01-FF-1471) और बलेनो कार (JH01-FB-3929) में सवार होकर पहुंचे और जान मारने की नियत से हमला कर दिया।

    हिरासत में भी लिया गया, लेकिन कुछ ही देर में छोड़ दिया

    पीड़ित परिवार के अनुसार, 12 दिसंबर को कुख्यात सजाउद्दीन अपने गुर्गों के साथ कोर्ट पहुंचा था। सजाउद्दीन पर दर्ज कई मामलों की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। कांके थाना में दर्ज केस नंबर 328/2024 में सेसजाउद्दीन ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है। इसी केस में जमानत पाने के लिए सजाउद्दीन अपने गुर्गों के साथ पहुंचा था। इसकी भनक पुलिस को लगी। सजाउद्दीन को गिरफ्तार करने भी पुलिस पहुंची। उसे कोर्ट के बाहर हिरासत में भी लिया गया। लेकिन कुछ देर के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस की यह हरकत इशारा कर रही कि सजाउद्दीन पर पुलिस कितनी मेहरबान है।

    संरक्षण की वजह से पनपा सजाउद्दीन

    पीड़ित परिवार का कहना है थानेदार गौतम कुमार रॉय का अपराधियों गठजोड़ है। थानेदार के संरक्षण से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। हर काले धंधे में थानेदार का कमीशन तय है। यही कारण है कि जिला बदर कुख्यात सजाउद्दीन व अन्य मनचलों का मनोबल बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों में सजाउद्दीन और इसके गुर्गे के द्वारा मारपीट, रंगदारी, जान मारने की धमकी, पिस्टल दिखाकर लूटपाट, जान मारने की नियत से हमला व अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर रांची के अलग अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराया गया है। इसके बावजूद पुलिस अबतक इन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।

    गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से बढ़ता जा रहा मनोबल

    पुलिस द्वारा सजाउद्दीन को हिरासत में लेकर छोड़ छोड़ देने के बाद के बाद इसका मनोबल और भी बढ़ गया है। रंगदारी, जमीन पर कब्जा, मारपीट जैसे घटनाओं को अब ये लगातार अंजाम दे रहे हैं। पूर्व में भी सजाउद्दीन व इसके गिरोह के खिलाफ कई लोगों ने अलग अलग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कारवाई नहीं किया है। ऐसे में अब अपराधी पीड़ितों को केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। केस वापस नहीं लेने पर जान से हाथ धोने की धमकी दे रहे हैं।

    मामले की जांच की जा रही है :  ग्रामीण एसपी

    इस मामले पर ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जहां तक थानेदार पर संरक्षण के जो आरोप लगे हैं, इसकी जांच की जा रहा ही। पुष्टि होने पर थानेदार पर कारवाई की जाएगी।

    crime Ranchi Rural Sp
    Previous Articleभरूच में मासूम से की हैवानियत : अपहरण के बाद किया रेप | झारखंड के 36 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार | मंत्री दीपिका पांडे ने पीड़ित बच्ची व उसके परिवार से मुलाकात की
    Next Article अडानी मामले व मणिपुर हिंसा के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ‌BJP नेताओं पर साधा निशाना

    Explore More

    June 25, 20263 Mins Read

    वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.