Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन बना जमशेदपुर
    News

    झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन बना जमशेदपुर

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 20, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। झारखण्ड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 का खिताब जमशेदपुर ने अपने नाम कर लिया। गोड्डा में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान गोड्डा को 5-0 से हराकर चैंपियन बनने का सपना सकार किया। जमशेदपुर की टीम ने गोड्डा के विरुद्ध फर्स्ट हाफ में ही 3 गोल कर मैच में अपनी बढ़त बना ली। सेकंड हाफ में भी जमशेदपुर की टीम ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए 2 गोल और दागें। इस प्रकार जमशेदपुर की टीम ने गोड्डा की टीम को 5-0 से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम करने में सफल रही।फुटबॉल के फाइनल मैच -सह- समापन समारोह का आयोजन रंगारंग व भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखण्ड सरकार मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

    छऊ-नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ

    अतिथियों के आगमन पर विभिन्न मनोरंजन टीम द्वारा एक से एक मनमोहक गीत संगीत व नृत्य, कस्तूरबा गांधी की स्कूली छात्राओं द्वारा बैंड धुन पर “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा” गीत की प्रस्तुति एवं नृत्य टीम द्वारा छऊ नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मिथिलेश ठाकुर, उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय, फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी, आयोजन समिति के अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य मंचासीन गणमान्य द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    मैन ऑफ द सीरीज लाल को दिया गया

    मैन ऑफ द मैच जमशेदपुर के खिलाड़ी सी. लाल हरियतपुरिया को दिया गया। जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जमशेदपुर के खिलाड़ी विकास नायक को दिया गया, जिन्होंने पूरे श्रृंखला में कुल 6 गोल दागे। पुरस्कार एवं सम्मान वितरण के दौरान विनर एवं रनर टीम के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त पूरे टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर के रूप में गोड्डा टीम के मुज्जमिल अंसारी को अवार्ड दिया गया। सबसे अनुशाषित टीम के रूप में चाईबासा की टीम को पुरष्कृत किया गया।

    Football
    Previous Articleकुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन समाप्त: 25 को मुख्य सचिव से होगी वार्ता
    Next Article झारखंड के 25 IPS को मिला नया बैच

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.